Google Analytics —— Meta Pixel

Neetu Kapoor birthday : मां कोठे में जन्मीं, बेटी बनी बॉलीवुड क्वीन, नीतू कपूर की असली कहानी चौंका देगी

Neetu Kapoor birthday : बॉलीवुड की ‘बेबी सोनिया’ यानी नीतू कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘सूरज’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था। 1973 में ‘रिक्शावाला’ से लीड एक्ट्रेस के रूप में शुरुआत की, और यहीं से बॉलीवुड में उनकी पहचान बननी शुरू हुई।

नीतू कपूर की जिंदगी जितनी चमकदार नजर आती है, उसका असली चेहरा उतना ही संघर्षों भरा रहा है। उनकी मां राजी कौर का जन्म लखनऊ के एक कोठे में हुआ था। बचपन में ही मां-बाप को खो चुकीं हरजीत (नीतू की नानी) को रिश्तेदारों ने कोठे पर छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने दलाल फतेह सिंह से शादी की, जिससे राजी का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें :- India vs England : बुमराह की वापसी से हिल जाएगा लॉर्ड्स? तीसरे टेस्ट में होगी असली टक्कर, तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से

राजी को भी उसी दलदल में धकेलने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने विद्रोह कर दिया। एक दिन वह कोठे से भाग निकलीं और मिल में काम करने लगीं, जहां दर्शन सिंह से शादी हुई और कुछ समय बाद नीतू का जन्म हुआ।

नीतू के पिता का निधन तब हुआ जब वह केवल 5 साल की थीं। परिवार की माली हालत बिगड़ने लगी। मां ने फिल्मों में काम पाने की कोशिश की, लेकिन जब खुद को असफल पाया तो नीतू को एक्टिंग में लाने का फैसला किया। ‘सूरज’ में पहला ब्रेक मिला और ‘दो कलियां’ से पहचान बनी। इस फिल्म में उनका डबल रोल और गाना “बच्चे मन के सच्चे” आज भी याद किया जाता है। (Neetu Kapoor birthday)

1973 में नीतू ने लीड रोल में कमबैक किया। ‘रिक्शावाला’ में रणधीर कपूर के साथ काम मिला। हालांकि फिल्म नहीं चली, पर नीतू की खूबसूरती छा गई। ‘यादों की बारात’ सुपरहिट रही और नीतू लीड एक्ट्रेस के रूप में स्थापित हो गईं।

ऋषि कपूर से उनकी मुलाकात ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। नीतू ऋषि की गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर तक लिखा करती थीं। हालांकि, उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया और 1980 में दोनों की शादी हो गई। (Neetu Kapoor birthday)

शादी के बाद नीतू ने फिल्मों से दूरी बना ली, क्योंकि कपूर खानदान की परंपरा के अनुसार शादी के बाद बहुएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि नीतू ने शादी के बाद घर संभालना चुना और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

आज नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मों में एक्टिव हैं और उन्होंने खुद को एक सशक्त महिला के रूप में स्थापित किया है। अपने जीवन के संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए वह बॉलीवुड की सबसे प्रेरणादायक शख्सियतों में से एक बन चुकी हैं। (Neetu Kapoor birthday)

Back to top button
error: Content is protected !!