Google Analytics —— Meta Pixel

72 लोगों से भरा विमान पहाड़ी से टकराया, 45 लोगों की मौत

Nepal Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां 72 लोगों से भरा विमान पहाड़ी से टकरा गया, जिसमें अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 36 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। हालांकि एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें:- गुढ़ियारी में 17 से 23 जनवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे कथा

सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की जा रही है। हादसे वाली जगह पर आर्मी को तैनात कर दिया गया है। उसने बचाव और राहत कार्य का जिम्मा संभाल लिया। (Nepal Plane Crash)

इधर, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ, जहां वह पहाड़ी से टकराकर येति नदी के पास खाई में जा गिरा। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है। मीडिया के मुताबिक ये हादसा रविवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ। स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंच गए। हालांकि मीडिया में ये खबर दोपहर 12 बजे के करीब आई। (Nepal Plane Crash)

जानकारी के मुताबिक विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रैंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 बच्चे शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता ने कहा है कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है। यति एयरलाइंस का 9N ANC विमान वही है, जिसने पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन डेमो फ्लाई किया था। इस विमान की क्षमता 70 यात्रियों की है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 309 मील/घंटा है। दो इंजन वाले इस विमान में प्रैट एंड व्हिटनी PW 127 इंजन लगे हुए हैं। (Nepal Plane Crash)

साल 2022 में भी प्लेन हादसे हुई थी 22 लोगों की मौत

बता दें कि नेपाल में पिछले साल मई में भी नेपाल में प्लेन क्रैश होने से 19 पैसेंजर और 3 क्रू मेंबर्स की जान चली गई थी। इस विमान में 4 भारतीय भी थे। नेपाल आर्मी की सर्च एंड रेस्क्यू टीम को मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके की पहाड़ी पर मलबा मिला था। एयरक्राफ्ट 43 साल पुराना था। तारा एयरक्राफ्ट क्रैश की जांच के लिए नेपाल सरकार ने 5 सदस्यीय कमीशन बनाया था। ये कमीशन इस घटना के कारणों की जांच करने के लिए बनाया गया था। इसे प्लेन क्रैश की घटनाओं से बचने के लिए सुझाव देने का काम भी सौंपा गया था। इधर, भारत के पहले CDS रावत भी विमान हादसे में शहीद हुए थे। (Nepal Plane Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!