प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़ें पूरी खबर
PM Modi in Tirupati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। PM मोदी ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें:- राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस से मिली डी.लिट. की मानद उपाधि
प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम 7.40 बजे तिरूपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। बता दें की PM मोदी आज तेलंगाना में सभा को संबोधित करेंगे। (PM Modi in Tirupati)
#WATCH तिरुपति, आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/lIksnncSFw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2023
At the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala, prayed for the good health, well-being and prosperity of 140 crore Indians. pic.twitter.com/lk68adpgwD
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के निर्मल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। साथ ही उन्होंने तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव को गरीबों का दुश्मन भी कहा। तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। (PM Modi in Tirupati)
Om Namo Venkatesaya!
Some more glimpses from Tirumala. pic.twitter.com/WUaJ9cGMlH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023