23 फरवरी को शपथ लेंगे नए राज्यपाल हरिचंदन, तैयारियों में जुटे अधिकारी

New Governor Harichandan: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी को शपथ लेंगे, जिनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक हुई। मुख्य सचिव ने राज्यपाल के आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें:- महाशिवरात्रि पर भांग पीने से 16 लोग हुए बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानीय अतिथियों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य आलोक शुक्ला, सचिव राज्यपाल  अमृत खलखो, सचिव सामान्य प्रशासन DD सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रसन्ना आर, सचिव राजस्व एन.एन.एक्का, कमिश्नर रायपुर यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, IG रायपुर अजय यादव, आयुक्त नगर निगम मयंक चतुर्वेदी समेत जनसंपर्क, लोक निर्माण और अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। (New Governor Harichandan)

तीन अगस्त 1934 में पैदा हुए हरिचंदन अभी 89 साल के हैं। उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ जॉइन किया था। जनता पार्टी के गठन तक वे जनसंघ से ओडिशा के महामंत्री थे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद उन्हें ओडिशा यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। वे 1988 तक भाजपा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उन्होंने बीजू जनता दल जॉइन कर लिया। 1996 में वे फिर भाजपा में लौटे। हरिचंदन पांच बार विधायक रहे हैं। पहली बार जनता लहर में 1977 में चिल्का सीट से चुनाव जीते थे। बिस्वा भूषण हरिचंदन को जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भेजा गया था। (New Governor Harichandan)

उन्होंने भुवनेश्वर सेंट्रल सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे। हरिचंदन ने ओडिशा के पाइका विद्रोह सहित कई पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। वहीं कांग्रेसी होकर भाजपा में आईं अनुसूईया उइके को सरकार ने 16 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्ति किया था। उन्होंने 17 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। इसके ठीक एक महीने बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार ने काम शुरू किया था। मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कराया था। (New Governor Harichandan)

Related Articles

Back to top button