Google Analytics —— Meta Pixel

ऑकलैंड में भारत का गुनगान, न्यूजीलैंड के PM ने बताया दुनिया का उभरता नेतृत्व, कहा- 21वीं सदी की दिशा तय करेगा भारत 

New Zealand PM on Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन के साथ ऑकलैंड में आयोजित कम्युनिटी इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM लक्सन ने कहा कि आज न्यूजीलैंड ने इतिहास रचा है। 40 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की धरती पर मौजूद रहा। प्रधानमंत्री मोदी मैं 50 लाख न्यूजीलैंडवासियों की ओर से कहना चाहता हूं कि आपका इंतजार करना सार्थक रहा। उन्होंने PM मोदी से कहा कि मैंने राजनीति में आने से बहुत पहले आपके देश को देखा था। मैं तब 20-25 साल का था और हिंदुस्तान यूनिलीवर में एक युवा एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था, तभी मैं पहली बार भारत गया था। उन दिनों मैंने देखा था कि मजदूरों को हर दिन के काम के बाद पैसे मिलते थे, अक्सर मुट्ठी भर सिक्के दिए जाते थे, क्योंकि एक दिन की मजदूरी सिक्कों में गिनी जाती थी। आज भारत को देखिए।

यह भी पढ़ें:- भारत सिर्फ एक बाजार नहीं, ग्लोबल ग्रोथ के लिए एक लॉन्च पैड है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM क्रिस्टोफर ने कहा कि जब भी मैं वहां जाता हूं तो भारतीय लोगों की जबरदस्त ऊर्जा, जोश और नई सोच देखकर हैरान रह जाता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो बदलाव आया है, वह वाकई अद्भुत है। भारत में अब दुनिया के सबसे बड़े मिडिल क्लास में से एक है, जिसमें 44.5 करोड़ लोग हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। ज्यादा आमदनी होने से परिवार बेहतर खाना खा सकते हैं, छुट्टियां मना सकते हैं, बच्चों को पढ़ने के लिए भेज सकते हैं और रिटायरमेंट के लिए बचत कर सकते हैं। यह इंसानी गरिमा के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी तरक्की में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी यह सब आपकी लीडरशिप में हुआ है। सिर्फ पिछले दशक में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया। लगभग 95,000 किलोमीटर लंबे नए हाईवे बनाए गए हैं। यह दूरी इतनी है कि न्यूजीलैंड से भारत जाकर वापस आठ बार आया जा सके। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान उतारा है। जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 21वीं सदी की दिशा भारत तय करेगा और न्यूजीलैंड आपके साथ मिलकर उस भविष्य को बनाने में मदद करना चाहता है। 

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि हमने न्यूजीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे हमारे कीवी निर्यातकों के लिए 1.4 अरब लोगों का बाजार खुला और यहां न्यूजीलैंड में भारतीय व्यवसायों के लिए भी अवसर पैदा हुए। भारत सिर्फ एक ऐसा देश नहीं है, जिसके साथ हम व्यापार करते हैं। यह एक ऐसा देश है, जिसके साथ हम मिलकर आगे बढ़ते हैं। यह एक ऐसा देश है, जिस पर हम भरोसा करते हैं। कई सालों तक लोग कहते रहे कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता संभव नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मैंने इसे कर दिखाया। हमने रिकॉर्ड समय में वह समझौता पूरा किया। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को उस बड़े योगदान पर बहुत गर्व होगा, जो हमारा कीवी-भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड में देता है। PM क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि हमारी 3,30,000 लोगों की कीवी-भारतीय कम्युनिटी अब हमारी इकॉनमी में हर साल 37 बिलियन डॉलर का योगदान देती है। (New Zealand PM on Modi)

उन्होंने कहा कि यह हमारी GDP का 9% है और इससे 2,20,000 लोगों को रोजगार मिलता है। आप न्यूजीलैंड समाज के हर वर्ग में सफल हैं। आप युवा हैं, ज्यादा अमीर हैं और बेहतर पढ़े-लिखे भी हैं। यह वही नर्स है, जो रात की शिफ्ट में आपकी मां का हाथ थामती है, जब आप खुद वहां नहीं हो सकते। यह वही डॉक्टर है, जो सुबह 3 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट में होता है। यह वही डेयरी मालिक है, जो आपका नाम और आपका ऑर्डर जानता है और गली के आखिर में अपनी दुकान की लाइट जलाए रखता है। यह वही परिवार है, जिसने एक छोटे से बिजनेस में मौका आजमाया, रिस्क लिया और अब आपके पड़ोसियों को सैलरी देता है। यह आपका लोकल अकाउंटेंट है, जो आपके फाइनेंस और सबसे जरूरी बात, आपके टैक्स रिटर्न को मैनेज करने में मदद करता है। यह वही इंजीनियर है, जो उन सड़कों का डिजाइन बनाता है, जिन पर आप गाड़ी चलाते हैं। यह वही IT स्पेशलिस्ट है, जो आपके बैंक और हॉस्पिटल को चालू रखता है। यह वही कम्युनिटी है, भारतीय-कीवी कम्युनिटी, जो उस न्यूजीलैंड को बनाए रखने में मदद कर रही है, जिस पर हम सभी निर्भर हैं। (New Zealand PM on Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!