Google Analytics —— Meta Pixel

कोलकाता में निर्भया कांड, गिद्ध जैसे नोचा शरीर, कुचला प्राइवेट पार्ट, अर्धनग्न हालत में मिली मेडिकल छात्रा की लाश

R G Kar Hospital Incident : पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर सेमिनार हॉल से एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद होने के बाद बवाल मच गया है।

पोस्टमॉर्टम हुआ तो डॉक्टर्स की भी रूह कांप गई। उसे एक दरिंदे ने गिद्ध की तरह नोचा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की। एक दो बार नहीं कई बार रेप किया। उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जखमी हो गया, खून बहने लगा। वह लड़ी और बचने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। उसकी लाश को जिसने देखा, रो पड़ा।

यह दर्दनाक कहानी है पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक ट्रेनी डॉक्टर की। वह रोज की तरह नाइट शिफ्ट में थी, थोड़ा आराम करने सेमिनार हॉल में गई थी लेकिन नहीं जानती थी कि वह अब कभी वहां से नहीं निकल पाएगी।

बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में सुबह से ही जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया. हर कोई युवा डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के लिए न्याय चाहता है. आंदोलनकारियों की मांग है कि इस घटना के दोषियों को तुरंत सजा दी जाये अन्यथा वे काम नहीं करेंगे.आरजी कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वह अस्पताल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. सिर्फ आरजी कर अस्पताल ही नहीं पश्चिम बंगाल के कई अस्पतालों में हंगामा व प्रदर्शन जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि जैसे निर्भया की हत्या की गई थी वैसे ही महिला डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म (R G Kar Hospital Incident) करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई है।

संजय रॉय नाम का एक शख्स अरेस्ट
वीडियोग्राफी के साथ ट्रेनी डॉक्टर के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अब ताला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल कॉलेज (R G Kar Hospital Incident) का अस्थाई कर्मचारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!