Chhattisgarh : अब CBI करेगी महादेव सट्टा एप मामले की जांच, गृहमंत्री शर्मा बोले – विदेश से भी भारत लाए जाएंगे आरोपी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव सट्टा एप का मामला सीबीआई को सौंपा है. महादेव सट्टा एप को लेकर कुल 70 केस दर्ज हैं. इन सारे प्रकरण सीबीआई को सौंपा गया है. इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी है.
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 70 केस महादेव एप के संदर्भ में दर्ज थे. EOW में भी केस था. एक से बढ़कर अनेक प्रदेशों का ये मामला है. कुछ मुख्य आरोपी विदेश में भी है, ऐसी जानकारी है. सारे विषयों को देखते हुए सारे प्रकरण CBI को सौंप दिया गया है.
अब CBI इस पर गंभीरता से जांच करेगी और कठोरता के साथ इस पर कार्रवाई होगी. विदेशों में भी जो लोग है उनको भी भारत लाया जाएगा. बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. (Chhattisgarh News)
ईडी ने इस मामले में दो आरोपपत्र दाखिल किए
ईडी ने इस मामले में अभी तक दो आरोपपत्र दाखिल किए हैं, जिनमें से एक चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में यूएई के रास अल खैमाह में शादी की थी और इस आयोजन के लिए करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए थे और अपने रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराये पर लिए गए थे और शादी में परफॉर्म करने के लिए मशहूर हस्तियों को पैसे दिए गए थे। ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है, जिसने अब तक मामले में 572.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। (Chhattisgarh News)



