Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, पढ़ें पूरी खबर

NQAS Certificate to Balodabazar: बलौदाबाजार जिला अस्पताल को एक बार फिर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी हुआ है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल को मिले इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जांच टीम ने किया था। इस टीम में भुवनेश्वर से डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ से डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली से ऋतु नायर सम्मिलित रहे, जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया और मार्किंग की।

यह भी पढ़ें:- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है: डिप्टी CM विजय शर्मा

परीक्षण के बाद अंतिम रूप से जिला अस्पताल उक्त मानकों पर खरा उतरा और प्रमाण पत्र जारी हुआ। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जिसे N.Q.A.S. भी कहा जाता है,अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता जांचने की भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मूल्यांकन व्यवस्था है। किसी संस्था को उक्त प्रमाण पत्र मिलना बेहतर होती सुविधा को प्रकट करता है। जिला अस्पताल में इस N.Q.A.S. के अंतर्गत परीक्षण के लिए 15 विभागों जैसे-IPD, OPD, आपातकाल, मैटरनिटी,लेबर,फार्मेसी,ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी,लैब, ओटी, SNCU के 8 क्षेत्रों की जांच की गई। (NQAS Certificate to Balodabazar)

गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में निरंतरता जारी

इनमें सर्विस व्यवस्था मरीज के अधिकार, इनपुट,सपोर्ट सर्विस,क्लीनिकल सर्विस संक्रमण नियंत्रण और आउटकम जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जिला अस्पताल को NQAs के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति का भी प्रमाण पत्र हासिल हुआ है, जो मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए निर्धारित है। CMHO के अनुसार निरीक्षण के लिए आई टीम ने अस्पताल के कुछ विभाग जैसे विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU),पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) एवं आपातकालीन को सबसे अधिक सराहा है। गौरतलब है की जिला अस्पताल को इससे पूर्व भी इस के लिए यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। नया प्रमाण पत्र यह प्रकट करता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में निरंतरता जारी है। (NQAS Certificate to Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!