Google Analytics —— Meta Pixel

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है: डिप्टी CM विजय शर्मा

Vijay Sharma on Success: डिप्टी CM विजय शर्मा रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित शहीद चंद्रशेखर आजाद हॉस्टल डे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, कभी भी सफलता के लिए शॉटकट रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो हम अपने प्रारबद्ध को बदल नहीं सकते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन और ईमानदारी के साथ उस दिशा में लग जाना चाहिए। कड़ी मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, सफलता हासिल की जा सकती है, जबकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों की 109 किस्में की जारी, किसानों और वैज्ञानिकों से की बात

डिप्टी CM ने कहा कि मुकाम प्राप्त करने के बाद बैठ जाना की सफलता नहीं कहा जा सकता, बल्कि उस विषय में दक्षता और महारथ हासिल होना चाहिए। साथ ही उस लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में सबकुछ योजना के मुताबिक हो, ऐसा सम्भव नहीं हो पाता, लेकिन हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर मंजिल को प्राप्त करने की दिशा में हरसंभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कार और परंपरा को नहीं भुलना चाहिए। बड़ों के प्रति सम्मान और संस्कार से हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं, सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी हॉस्टल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। (Vijay Sharma on Success)

कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा, कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल, डॉ. रविन्द्र मिश्र, डॉ. एम.एल. नायक समेत बड़ी संख्या में पूर्व छात्र और विभिन्न हॉस्टल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। गौरतलब है कि डिप्टी CM शर्मा ने भी इस हॉस्टल में रहकर अध्ययन किया है। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे शर्मा को आजाद हॉस्टल के छात्रों समेत परिसर स्थित अन्य हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर डिप्टी CM शर्मा ने पूर्व छात्रों, अधीक्षकों, प्रोफेसरों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों समेत कर्मचारियों को सम्मानित किया। छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। (Vijay Sharma on Success)

Back to top button
error: Content is protected !!