Trending

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर NSUI का बयान, कहा- भारत जोड़ो यात्रा का दिखा असर

NSUI On Himachal Election: हिमाचल विधानसभा चुनाव में सालों से चली आ रही परंपरा लगातार जारी है, जिसके मुताबिक प्रदेश की जनता 5 साल में सरकार बदलती आ रही है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद दिल्ली में NSUI दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे भी फोड़े और दफ्तर के बाहर डांस भी किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर है, जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका के US House ने समलैंगिक विवाह कानून को दी मंजूरी, जनवरी से पहले बाइडन कर देंगे साइन

दिल्ली NSUI इंचार्ज नीतीश गौर ने कहा कि BJP को कार्यालय में पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए। उन्हें चिंतन करना चाहिए कि आज तक उनके पास दो राज्य थे, अब उनके पास एक राज्य रह गया। आज उनके कुकर्मों की वजह से कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप ने जो मेहनत की उससे जनता ने कांग्रेस पार्टी को चुना। हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, इसका प्रमाण है कि राहुल गांधी जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, इसका असर जनता के बीच हो रहा है। लोक तंत्र में हार जीत मायने रखती है, वोट प्रतिशत नहीं। (NSUI On Himachal Election)

दिल्ली यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद शमशाद ने कहा कि जिस तरह हिमाचल की जनता ने प्रियंका गांधी को वचन दिया था कि हम हिमाचल जीतेंगे, उसी तरह जो विकास के कार्य हिमाचल में रूके हुए हैं, वो कांग्रेस पार्टी करेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर लोगों के ऊपर देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश वेस्ट से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व और प्रियंका की अगुवाई में ये जीत हुई है। ये जीत हिमाचल वासियों के साथ युवाओं को मुबारक क्योंकि युवा बेरोजगारी के दलदल में फंस कर दम तोड़ रहे हैं, वो कहीं न कहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में आस ढूंढ रहे हैं। (NSUI On Himachal Election)

उन्होंने कहा कि महंगाई की मार ने चूल्हे में पानी डाल दिया है। रोटी नहीं बन रही, लोग भूखे मर रह हैं। हिमाचल देवभूमि से शुरुआत है, ये पूरे देश में लगातार जारी रहेगी और बीजेपी का सफाया होगा। 2022 के चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड 76% वोटिंग हुई। यह अब तक का रिकॉर्ड रहा। हालांकि पिछले 37 साल में हिमाचल में वोट प्रतिशत बढ़े या घटे सत्ताधारी दल को सरकार गंवानी पड़ी है। इस बार सरकारी कर्मचारी और सेब किसान सरकार से नाराज थे। नतीजा भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 6% कम वोट मिले। रिवाज बदलने का नारा देने वाली BJP 44 से 25 सीटों पर सिमट गई। (NSUI On Himachal Election)

Related Articles

Back to top button