Congress Bank Accounts Frozen: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फ्रीज हुए पार्टी का अकाउंट

Congress Bank Accounts Frozen : कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पार्टी और यूथ कांग्रेस के अकाउंट को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई टैक्स से संबंधित 2018-2019 के नोटिस को लेकर हुई है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि हमें कल (15 फरवरी) जानकारी मिली कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट भी सीज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेगा अटल चौक, डिप्टी CM अरुण साव ने किया ऐलान

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। (Congress Bank Accounts Frozen)

अजय माकन ने कहा, “हमें बताया गया है कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है। हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रिज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रिज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है। (Congress Bank Accounts Frozen)

Related Articles

Back to top button