राजधानी रायपुर में नर्स हत्या का खुलासा: दोस्त ही निकला हत्यारा
Nurse Murdered in Raipur : राजधानी रायपुर के टिकरापारा में नर्स प्रियंका दास की हत्या का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में युवती के ही दोस्त दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती के सीने में चाकू मारकर हत्या की और वारदात में इस्तेमाल चाकू लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :- जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय
पुलिस के अनुसार, मृतिका और आरोपी कुछ समय पहले एक साथ नौकरी करते थे। उनके बीच एक अन्य युवक सन्नी से जुड़ी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण दुर्गेश ने युवती को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। बहाने बनाकर वह युवती से उसके किराए के कमरे में मिला और हत्या कर दी। (Nurse Murdered in Raipur)
यह भी पढ़े :- Bihar Chunav: हर फैमिली में 1 सरकारी नौकरी, बेघर को पक्का घर, तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका के कमरे में चाकू उसके हाथ में थमा दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर गुढ़ियारी का रहने वाला है। (Nurse Murdered in Raipur)



