Google Analytics —— Meta Pixel

मंत्रियों के ओएसडी और पीए-पीएस हटाने का सिलसिला जारी, छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत

OSD PA PS Politics: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के साथ तैनात कई ओएसडी और पीए-पीएस के हटाए जाने का सिलसिला जारी है। पिछले दो सालों में करीब 12 ओएसडी और पीए-पीएस को हटाया जा चुका है, जिससे सूबे में नई सियासी बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को भ्रष्टाचार और आंतरिक खींचतान से जोड़ा है तो बीजेपी ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताते हुए पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ में राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री तंकराम वर्मा के यहां हाल ही में ओएसडी और पीए को हटाए जाने के बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आया।

यह भी पढ़ें:- कपड़ा व्यवसाय के बहाने नशे का कारोबार, व्यापारी के घर से डोडा और अफीम जब्त

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रियों के ओएसडी और पीए-पीएस को भ्रष्टाचार की रकम के लेनदेन में आपसी खींचतान के कारण हटाया जा रहा है। वहीं पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का कहना है कि गड़बड़ है तभी हटाया जा रहा है, वरना जरूरत क्या थी हटाने की। हालांकि डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही इसे प्रशासनिक बदलाव बताते हुए कहा कि यह किसी सियासी दबाव में नहीं किया गया। ओएसडी और पीए-पीएस में बदलाव प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, इसे सियासी नजरिए से न देखा जाए। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार ही दिखता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो डिप्टी CM अरुण साव समेत कई मंत्रियों ने अपने निजी स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। (OSD PA PS Politics)

पिछले दो सालों में किए गए प्रमुख फेरबदल

  • डिप्टी CM अरुण साव के ओएसडी विपुल कुमार गुप्ता को हटाकर मूल विभाग को लौटाया गया।
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम के ओएसडी तारकेश्वर देवांगन को हटाया गया।
  • वन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी सुनील तिवारी और जितेंद्र गुप्ता को हटाकर मूल विभाग में भेजा गया।
  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के ओएसडी दुर्गेश वर्मा, वी. रघु और पीए दुर्गेश धारे हटाए गए।
  • खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के ओएसडी संजय गजघाटे को हटाया गया।
  • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के ओएसडी भागवत जायसवाल और पीए प्रवीण पांडे हटाए गए।
  • स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के ओएसडी संजय मरकाम हटाए गए।
Back to top button
error: Content is protected !!