Pakistan Violates Ceasefire : भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, लगातार 5वें दिन LoC पर गोलीबारी

Pakistan Violates Ceasefire : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान सरकार डरी हुई है. इसकी बौखलाहट पाकिस्तानी सेना पर भी साफ नजर आ रही है. पाक आर्मी ने लगातार पांचवी बार एलओसी पर गोलीबारी (Pakistan Violates Ceasefire) की, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।
यह भी पढ़े ;- IPL 2025: सूर्यवंशी का 14 साल में कमाल, 35 गेंदों में सेंचुरी, 11 छक्कों ने तोड़े रिकॉर्ड्स
भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि ’28-29 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात पाकिस्तान सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा (LoC) पर कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के सामने वाले इलाकों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इस उकसावे का संयमित और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। (Pakistan Violates Ceasefire)
आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने चलाया ऑपरेशन
भारतीय सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. जम्मू कश्मीर में कई स्थानीय आतंकियों के घरों को उड़ा दिया गया है. सेना ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया है. सेना ने बैसारन घाटी से सटे कोकरनाग के जंगल को घेर लिया है. यहां पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों का एक ग्रुप दिखा था. सेना उसकी तलाश कर रही है।
पाकिस्तान को सता रहा भारत का डर
पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का खौफ सता रहा है. पाकिस्तान ने तुर्किए समेत कई देशों से फोन कॉल के जरिए बातचीत की है. पाकिस्तान ने तुर्किए से मदद भी मांगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्किए से एक सीक्रेट विमान पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान ने इसके जरिए गोला-बारूद मंगवाया है. दुनिया में गिने-चुने देश ही बचे हैं जो पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन करते हैं. उनमें से तुर्किए है, जो यूएन सहित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर विवाद का मुद्दा उठाता रहता है।



