Google Analytics —— Meta Pixel

पैन कार्ड के दुरुपयोग से 10 करोड़ की ठगी, बस्तर से कोलकाता तक जुड़े तार

PAN Card Fraud: बस्तर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छिनारी गांव के रहने वाले CRPF जवान विशेष कुमार कश्यप के नाम पर अज्ञात लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर 10 करोड़ 51 लाख रुपए का लेनदेन किया। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब विशेष कुमार कश्यप को आयकर विभाग से नोटिस मिला। नोटिस मिलने के बाद पीड़ित जवान ने तुरंत बकावंड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें:- जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, कहा भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना होगा, नहीं कहने वालों को कुत्ते भी नहीं पूछेंगे

मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस पूरे वित्तीय नेटवर्क के कोलकाता से जुड़े तारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच दल अब फर्जी कंपनी और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रहा है। बिलासपुर जिले में एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। भरतलाल देवांगन ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को गूगल पर डॉ. वासल का नंबर सर्च किया। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताकर उनसे संपर्क किया और व्हाट्सएप लिंक-बैंक लिंक भेजी। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक करते ही उनके दो बैंक खातों से रकम गायब हो गई।

रेलवे नौकरी का झांसा देकर ठगी

ठगों ने केंद्रीय बैंक से 58 हजार 701 और कैनरा बैंक से 1 लाख 35 हजार 382 निकाल लिए। इस तरह कुल 1 लाख 94 हजार 083 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। भरतलाल देवांगन ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है और बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां भी सौंपी हैं। पीड़ित ने जल्द कार्रवाई और ठगों के खिलाफ सख्त कदम की मांग की है। चिरमिरी के पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर चौकी पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने 4 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। (PAN Card Fraud)

पुलिस ने की लोगों से अपील

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इससे पहले जांजगीर और मरवाही जिलों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातें कर चुका है। नागपुर चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे साइबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लिंक, कॉल और नौकरी के ऑफर से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में दें। (PAN Card Fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!