Google Analytics —— Meta Pixel

धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से पहुंचने पर सियासत तेज, बाबा बागेश्वर बोले- सनातन जगाने वाला क्या हवाई जहाज पर नहीं चढ़ सकता ?

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ पहुंचने को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस ने इसे सरकारी पैसों का दुरुपयोग बताया है। इस बीच खुद धीरेंद्र शास्त्री ने चार्टर्ड प्लेन को लेकर उठे विवाद के बाद मंच से अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री खुशवंत साहेब भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री की ओर इशारा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पता नहीं हमें वापस पहुंचाएंगे कि नहीं, लेकिन लेकर यही आए थे। बहुत लोग हमारे आने पर सवाल उठा रहे हैं। सच ये है कि असली गुनहगार लाने वाला है, हम तो आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी एजेंट बताने पर भड़का संत समाज, महंत राजू दास ने पूर्व CM को बताया रावण

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लेकर यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि वे किस विमान से आए। लोग पूछ रहे हैं कि बाबा इस जहाज से आया, उस जहाज से आया। बाबा भी आदमी ही है, इसी देश का है, कोई विदेशी थोड़े ही है। उन्होंने कहा कि देशद्रोही विमान पर घूम सकते हैं, देश को लूटने वाले घूम सकते हैं, लेकिन सनातन जगाने वाला, कैंसर अस्पताल बनाने वाला, बेटियों का विवाह करवाने वाला, नशा छुड़वाने वाला आदमी हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है ?

Politics on Dhirendra Statement

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब ज्यादा बोलने पर फिर विवाद खड़ा कर दिया जाएगा। अब हम ज्यादा कहेंगे तो लोग फिर कंट्रोवर्सी करेंगे। मीडिया वाले कहेंगे कि बाबा ने फिर कुछ कहा। हम सच बोलें, किसी से मेरी बुराई नहीं, जो हमारे लिए बोल रहे हैं, हम उन्हें भी धन्यवाद देते हैं। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री 25 दिसंबर को दुर्ग जिले के भिलाई में कथा करने पहुंचे थे। उन्हें कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सतना से अपने साथ सरकारी विमान पर लेकर आए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए सरकारी विमान का उपयोग कर सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल किया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म बनी हुई है, जहां कांग्रेस सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा समर्थक इसे अनावश्यक विवाद बता रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है। (Pandit Dhirendra Krishna Shastri)

Back to top button
error: Content is protected !!