Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi-NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर

Delhi-NCR Earthquake : दिल्‍ली एनसीआर में आज शुक्रवार दोपहर को भूंकप के तेज झटके महसूस महसूस किए गए हैं. रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इसका केंद्र म्‍यांमार बताया जा रहा है. वहां, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश सहित देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी झटके महसूस किए गए हैं. लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई.

यह भी पढ़े :- बिहार चुनाव से पहले लालू पर फिर सियासी संकट, वसूल होगी चारा घोटाले की रकम, पढ़े पूरी खबर

भूकंप का केंद्र और तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ के पास स्थित था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई, जो इसे एक तेज और खतरनाक भूकंप बनाता है. म्यांमार के कई इलाकों में इस भूकंप के कारण हलचल मची, और इसके प्रभाव भारत तक महसूस किए गए. भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और अन्य इलाकों में करीब 15-20 सेकंड तक महसूस किए गए. जैसे ही कंपन हुआ, लोग अपने घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से बाहर भागे. कुछ जगहों पर लोगों ने झूमते हुए पंखे और हिलती हुई खिड़कियों को भी देखा. सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप के अनुभव शेयर किए और वीडियो भी पोस्ट किए. (Delhi-NCR Earthquake)

विशेषज्ञों की चेतावनी और सतर्कता

भूवैज्ञानिकों के अनुसार 7.2 तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली माना जाता है और यह बड़े स्तर पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है. दिल्ली-एनसीआर एक भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पहले भी झटके महसूस किए जा चुके हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में और भी झटके आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

भूकंप आने पर जरूर करें यह 5 काम

1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्‍त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो. (Delhi-NCR Earthquake)

Back to top button
error: Content is protected !!