Google Analytics —— Meta Pixel

25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे राघव और परिणीति, राजस्थान में लेंगे फेरे

Parineeti Raghav Wedding Date: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।परिणीति की टीम ने उनकी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में कपल रिसेप्शन भी देगा। जून में कहा जा रहा था कि परिणीति-राघव उदयपुर में द ओबेरॉय उदयविलास 5 स्टार होटल में शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- देवभूमि में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 6 लोगों की मौत

बता दें कि बीते दिनों परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हमनें सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं। ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई। दोनों पंजाबी रीति रिवाज से शादी करेंगे।हालांकि अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। (Parineeti Raghav Wedding Date)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जान पहचान वहीं हुई थी। दोनों को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था। राघव चड्‌ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था, जिसकी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। (Parineeti Raghav Wedding Date)

Back to top button
error: Content is protected !!