Economic Survey 2025: आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत, वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक समीक्षा

Economic Survey 2025: आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। इससे पहले आज यानी शुक्रवार को 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। समीक्षा चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के साथ देश के सामने आने वाली चुनौतियों को बयां करती है। केंद्रीय बजट से पहले संसद में पेश होने वाली आर्थिक समीक्षा सुधारों और विकास का खाका भी प्रदान करती है।

यह भी पढ़े :- विकास का जमीनी क्रियान्वयन स्थानीय समुदाय की सहभागिता और विश्वास से ही संभव है: राज्यपाल

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व वाली टीम ने समीक्षा को तैयार किया है। यह अगले वित्त वर्ष के लिए दृष्टिकोण प्रदान करने के अलावा अर्थव्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की रूपरेखा को बयां करती है।

कब जारी होगा इकोनॉमिक सर्वे?

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। हर साल की परंपरा के अनुसार, केंद्रीय बजट से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इस साल भी 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति और विकास के संभावित रुझानों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इकोनॉमिक सर्वे: जानें क्यों है बजट से पहले यह रिपोर्ट इतनी अहम

हर साल बजट पेश होने से एक दिन पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है, जो भारत की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति का व्यापक विश्लेषण करता है। यह रिपोर्ट देश की आर्थिक सेहत का लेखा-जोखा पेश करती है और यह समझने में मदद करती है कि अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ रही है। (Economic Survey 2025)

क्या है इसका महत्व?

इकोनॉमिक सर्वे सरकार की नीतियों और योजनाओं के असर का विस्तृत विवरण देता है। इसमें बीते वित्त वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले वर्षों की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी रोशनी डाली जाती है। यह रिपोर्ट सरकार को न सिर्फ मौजूदा हालात की सही तस्वीर दिखाती है, बल्कि भावी नीतियों की योजना बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

कौन तैयार करता है यह रिपोर्ट?

इस सर्वे को तैयार करने की जिम्मेदारी वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार की होती है। वे विभिन्न आर्थिक आंकड़ों और नीतिगत विश्लेषण के आधार पर इसे तैयार करते हैं, ताकि देश की आर्थिक दिशा और प्राथमिकताओं को सही रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

आपको बता दें कि वित्त मंत्री शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। बजट सत्र शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा और सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा। (Economic Survey 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!