Google Analytics —— Meta Pixel

US Iran Ceasefire : जंग पर ब्रेक! 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान में युद्धविराम

US Iran Ceasefire : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने आज बुधवार को ईरान के साथ सीजफायर (US Iran Ceasefire) का ऐलान कर दिया। करीब 40 दिनों तक चले तनाव के बाद दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत ईरान Strait of Hormuz को खोलने पर तैयार हुआ है, जबकि अमेरिका ने हमले रोकने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 8 April 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को “पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित” तरीके से खोल देता है, तो अमेरिका दो सप्ताह तक किसी भी तरह की बमबारी और सैन्य कार्रवाई को निलंबित रखेगा। (US Iran Ceasefire)

कूटनीति तेज, लेकिन जमीनी हालात तनावपूर्ण

सीजफायर के ऐलान के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ईरान ने समझौते को स्वीकार किया है, लेकिन संभावित हमलों की आशंका अभी भी बरकरार है। इस बीच इज़रायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है—व्हाइट हाउस ने हमले रोकने की बात कही है, जबकि इज़रायली अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए हैं।

10 सूत्रीय प्रस्ताव बना बातचीत का आधार

ईरान की ओर से पेश किए गए 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने “व्यावहारिक” बताया है। दोनों देशों के बीच 10 अप्रैल को Islamabad में उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ईरान की शर्तें और दावा

ईरान ने कहा है कि यदि उस पर हमले पूरी तरह बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी रक्षात्मक अभियान रोक देगी। साथ ही उसने यह भी संकेत दिया कि वह अमेरिका के प्रस्तावों पर आधारित वार्ता के लिए तैयार है।

तेहरान ने इस समझौते को अपनी “कूटनीतिक जीत” बताया है। वहीं व्हाइट हाउस का दावा है कि अमेरिकी दबाव के कारण ही ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर मजबूर हुआ।

खाड़ी देशों में अलर्ट

सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया है। इससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!