Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कहा- It’s done bro ! न मोदी बचेंगे, न शाह बचेंगे, न ज्ञानेश बाबू

Pawan Khera on EC: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में राज्यसभा सांसद और AICC के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने मीडियो को संबोधित किया। साथ ही कहा कि जब संविधान की रचना हुई, तब एक बात पर बड़ा जोर दिया गया कि देश के हर नागरिक के वोट की कीमत समान होगी, लेकिन आज सत्ता में ऐसे संविधान विरोधी लोग बैठ गए हैं, जिन्होंने VIP और आम वोटर को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है। देशभर में SIR के जरिए ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया। इसकी पोल राहुल गांधी जी काफी समय से खोल रहे थे, लेकिन कई लोग मानने को तैयार नहीं थे। आज सच्चाई सबके सामने आ गई है। न मोदी बचेंगे, न शाह बचेंगे। न ज्ञानेश बाबू आप बचेंगे।

यह भी पढ़ें:- वोटिंग में लोगों का भरोसा खत्म हो रहा है, उस भरोसे को तुरंत फिर से जगाने की जरूरत: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग ने लगभग आधे दिल्ली वालों के वोट काट दिए, लेकिन VIP वोटर्स की अलग कैटेगरी बना दी। हाल ही में रिपोर्टर्स कलेक्टिव ने रिपोर्ट में बताया था कि SIR से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द VIP वोटर्स को पहचान करके मार्क किया जाए। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि BLO एप में एक नई VIP वोटर कैटेगरी बना दी गई है। BLO एप में जोड़े गए इस फीचर में कई वर्जन हैं, जिनमें VIP वोटर कैटेगरी का जिक्र है और चुनाव आयोग से जुड़े पदाधिकारी इन VIP वोटर्स के घर-घर जाकर उन्हें मार्क करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुनवाई का निवारण चुनाव आयोग 2 घंटे में कर देता है, लेकिन शालीमार बाग में कोई सब्जी बेचने वाला हो तो उसे दिनभर लाइन में खड़ा रहना होगा, क्योंकि वो VIP नहीं है। ये नरेंद्र मोदी का नया भारत है। (Pawan Khera on EC)

Congress Leader Pawan Khera
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

उन्होंने कहा कि हमने VIP दर्शन देखे, VIP लेन देखी, लेकिन कभी VIP मतदाता नहीं देखा था, पर ज्ञानेश कुमार ने हमें यह भी दिखा दिया। नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश कुमार की ऐसी हालत कर दी है कि अब वो कहीं मुंह नहीं दिखा पा रहे हैं। यही वजह है कि ज्ञानेश कुमार के प्रोग्राम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन वह प्रोग्राम ही कैंसिल कर दे रहे हैं। ज्ञानेश कुमार के आका नरेंद्र मोदी ने देश की हर संस्था को तहत-नहस कर दिया है। उसी तरह ज्ञानेश कुमार भी चुनाव आयोग को अकेले हांक रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की भी नहीं सुनी। वैसे भी तानाशाह का दूत खुद आधा तानाशाह ही होता है। चुनाव आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल यानी एक के बाद एक राज्य में वोट चोरी कर सरकारें BJP के झोली में डाल दी, लेकिन अब ज्ञानेश कुमार को हमारी सलाह है- इट्स डन ब्रो ! अब राहुल गांधी जी की सलाह मान लो- इस्तीफा दो और गवाह बन जाओ।

Gyanesh Kumar Appointed New Chief Election Commissioner

दरअसल, देशभर में जारी विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ और वाराणसी दौरा स्थगित हो गया है। आज मेरठ के CCSU में Gen-Z से संवाद और 28 सितंबर को वाराणसी में युवाओं से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित था। दोनों कार्यक्रमों की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। मेरठ में ELC 2.0 और ECI-Net के क्षेत्रीय सम्मेलन के तहत छात्रों और शिक्षकों से संवाद होना था। वहीं वाराणसी में युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों और मतदाता सेवाओं की जानकारी देने की योजना थी। मेरठ में कार्यक्रम की तैयारियां 21 सितंबर को ही रोक दी गई थी। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है। मेरठ में कार्यक्रम के लिए करीब 1.53 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था। इसमें टेंटेज, ब्रांडिंग, ऑडियो-विजुअल, फ्लोरिंग, लाइटिंग और जेनसेट के लिए करीब 1.14 करोड़ रुपए, जबकि खाने की व्यवस्था के लिए करीब 39 लाख रुपये का बजट रखा गया था। (Pawan Khera on EC)

 

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कि चुनाव आयोग के कमिश्नर एक बात अच्छी तरह से समझ लीजिए। भारत के युवा संविधान की रक्षा करेंगे। आपको एक्सपोज करेंगे। छोड़ेंगे नहीं। वोट चोरी नहीं होने देंगे। लोकतंत्र को प्रोटेक्ट करेंगे। देखते रहिए क्या होता है। पिक्चर अभी बाकी है। वहीं विपक्षी पार्टियां संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लाएंगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों से संपर्क किया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इसे अगले दो हफ्तों के भीतर पेश किया जाएगा। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष 6 महीने में लगातार दूसरी बार चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है। इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, जो लोकसभा में खारिज हो गया था। इधर, कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। (Pawan Khera on EC)

Back to top button
error: Content is protected !!