छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, सरकार ने जारी की पेंशन राशि

Pension Amount to Workers: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्रमिक पेंशन योजना के तहत 60 साल पूरा कर चुके आठ और श्रमिकों के पेंशन को श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने निर्देश पर जारी किए गए। श्रमिकों के हित और उनके बेहतर जीवन यापन के लिए छत्तीसगढ़ में निर्माण श्रमिकों के पेंशन योजना की शुरुआत 29 मार्च 2023 को की गई थी। इस योजना के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। इसके अलावा भी कई सारे लाभ मिलेंगे। 12 जून को श्रम मंत्री और छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने आठ और श्रमिकों का पेंशन जारी किया।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब साल में तीन बार आयोजित होगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं, पढ़ें पूरी खबर
श्रमिक हितैषी विष्णुदेव सरकार
इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार श्रमिकों की हितेषी है। सरकार की पूरी मंशा है की श्रमिकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। श्रमिकों के हित और उनके बेहतर जीवन यापन के लिए निर्माण श्रमिकों के पेंशन योजना का लाभ श्रमिको को दिया जा रहा है, जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 साल पूरी चुकी है, उन श्रमिकों को हर महीने 1500 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। अगर पेंशनधारी निर्माण श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो निर्माण श्रमिक के आश्रित यानी पति-पत्नी को 750 रुपए मासिक पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। (Pension Amount to Workers)
इन जिलों के श्रमिकों को मिला पेंशन
इन जिलों के श्रमिकों को राशि हुई जारी महासमुंद के 2 श्रमिक, बेमेतरा के 4 श्रमिकों को, राजनांदगांव और दुर्ग के एक-एक श्रमिक को पेंशन जारी किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी की नियमित आय में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पात्र निर्माण श्रमिक व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र है। न्यूनतम सदस्यता पात्रता के लिए मानदंड तय किए गए हैं, जिसके मुताबिक लाभार्थियों को बोर्ड में निर्माण श्रमिक के रूप में 10 सालों से पंजीकृत सदस्य होना जरुरी है। (Pension Amount to Workers)



