ओडिशा में BJP और BJD की शादी हो चुकी है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Odisha: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली और ओडिशा में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीन जी यहां कुछ चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं। ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है। दिल्ली वाले अंकल’ और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को ‘PAANN’ दिया है। PAANN मतलब…PA- पांडियन A- अमित शाह N- नरेंद्र मोदी N- नवीन पटनायक इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है। 

यह भी पढ़ें:- हमारे राजा-महाराजाओं को अत्याचारी कहते हैं कांग्रेस के शहजादे: PM नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि इसका पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों को होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है। तेलंगाना में भाजपा और BRS की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी और ड्रामेबाजी होती थी। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और BRS एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है। ओडिशा में भी कुछ यही हाल है। ओडिशा के लिए कांग्रेस की गारंटी- महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली,  500 रुपए में गैस सिलेंडर,  धान के लिए 3,000 रुपए/क्विंटल। (Rahul Gandhi in Odisha)

राहुल गांधी ने दमन और दीव में भी विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं, जनता से उनके अधिकार छीनना चाहते हैं, लेकिन हम कभी ऐसा नहीं होने देंगे। न्याय के लिए लड़ते रहेंगे संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। संविधान कहता है कि देश के सभी लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए। संविधान से करोड़ों लोगों को आरक्षण मिला। देश की सारी संस्थाएं संविधान से निकली। अब नरेंद्र मोदी और RSS चाहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान ख़त्म किया जाए और अपने लोगों को देश का राजा बनाया जाए। आज देश के शिक्षण संस्थानों में RSS के लोग बैठे हुए हैं, जिनका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। (Rahul Gandhi in Odisha)

उन्होंने कहा कि हमने अपने ‘न्याय पत्र’ में मछुआरों के लिए बहुत जरूरी बातें जोड़ी हैं – डीजल पर सब्सिडी देना फिर से शुरू करेंगे – फिशिंग बोट पर आपको इंश्योरेंस देंगे – इनलैंड फिशिंग और एक्वाकल्चर को कृषि जैसा मानेंगे। नरेंद्र मोदी ने प्रफुल्ल पटेल को यहां राजा बनाकर बैठा दिया है। प्रफुल्ल पटेल के मन में जो आता है, वे करते हैं और जनता को परेशान करते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा, ये पूरे देश में हो रहा है। हमारी सरकार बनते ही, प्रफुल्ल पटेल को हम यहां से दो मिनट में हटाएंगे। फिर प्रफुल्ल पटेल ने यहां जो भी भ्रष्टाचार किए हैं, उसका हिसाब होगा। भारतीय जनता पार्टी ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना। (Rahul Gandhi in Odisha)

Related Articles

Back to top button