छत्तीसगढ़ विधानसभा में PM आवास को लेकर मचा बवाल, डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व CM भूपेश बघेल में हुई बहसबाजी
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पूर्व CM भूपेश बघेल ने PM आवास का मुद्दा उठाया। साथ ही पूछा कि सरकार ने कहा कि 18 लाख आवास बने, पिछली सरकार ने कोई निर्माण नहीं किया। आपके दिए गए उत्तर सारे आंकड़े कह रहे हैं कि पिछली सरकार में भी काम हुआ। उन्होंने आगे कहा अभी आपका 23 लाख 26 हजार आवास का लक्ष्य है। कहा गया है कि स्वीकृत आवास 18 लाख और निर्मित आवास 11 लाख हैं। ये बता दिजिए कि 11 लाख निर्मित हो गए। क्या इसी में 18 लाख आवास दिए जाएंगे?
यह भी पढ़ें:- जन औषधि यानी-सस्ते इलाज की गारंटी…जन औषधि का मंत्र है – दाम कम, दवाई में दम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जवाब देते हुए डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो 32 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए। छत्तीसगढ़ को 6 लाख आवास दिए गए। छत्तीसगढ़ के लोगों को आवास से पिछली सरकार ने वंचित किया। हमारी सरकार में 6 लाख 99 हजार आवास दिए गए। विष्णुदेव साय की सरकार में गरीबों को आवास मिला है। इस पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि आप उत्तर नहीं दे रहे हैं, बल्कि प्रवचन दे रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि उत्तर-उत्तर के हिसाब से होगा आपके हिसाब से नहीं होगा। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा कर दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रश्नकाल समाप्ति की घोषणा कर दी। (PM Awas Yojana)
डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया जवाब
वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा ने PM आवास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 2016 से अब तक 11 लाख 58 हजार आवास बने हैं, जिसमें सवा आठ लाख आवास डॉ रमन सिंह और विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार में बना। जबकि बाकी आवास भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में बने। 18 लाख से ज्यादा आवास हम बना रहे हैं। ये बने हुए ग्यारह लाख से ज्यादा आवास से अलग है। हल्ला करने और बहिर्गमन करने से कुछ नहीं होगा। आंकड़े सब बयान कर रहे हैं। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब के लिए आशियाने के सपने को पूरा करने का काम छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है। (PM Awas Yojana)



