Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि में PM मोदी की किसानों को सौगात, सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। PM मोदी ने साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस पवित्र समय में मुझे PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के करोड़ों किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार में किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 1900 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- सशस्त्र सैन्य समारोह : जब दुश्मनों को भारतीय सेना के चौकस कमांडों ने मारा गिराया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के 20,400 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी हैं। हर कैबिनेट में किसानों के हक में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न सिर्फ किसान सम्मान निधि बल्कि ज्यादा उत्पादन करने वाली 109 किस्मों के नए बीज किसानों को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन के दाम कम होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए विदेशों से आने वाले तेल पर 20% आयात शुल्क लगाया और उसी का परिणाम है कि सोयाबीन के दाम अब लगातार बढ़ रहे हैं किसानों को भी ठीक दाम मिल रहे हैं। (PM Kisan Samman Nidhi)

किसानों को 1083 रुपए की सब्सिडी: शिवराज

कृषि मंत्री ने कहा कि निर्यात शुल्क 40% से घटाकर 20% किया, ताकि महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों को और बेहतर दाम मिल सकें। PM मोदी ने लागत पर 50% का मुनाफा देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी घोषित किया। सोयाबीन पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया की 35 किलोग्राम की एक बोरी पर 2100₹ सब्सिडी बोरी पर देते हुए किसानों को 266₹ में देते हैं। जबकि उसकी कीमत 2366₹ है। डी ए पी के 50 किलोग्राम के पैक पर सरकार किसानों को 1083 रुपए की सब्सिडी देती है और किसानों को 1350 रुपए में यह दी जाती है। (PM Kisan Samman Nidhi)

किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी

चौहान ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने लगभग 9.4 करोड़ किसानों को करीब 20,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का वितरण किया। 18वीं किस्त जारी होने के साथ ही PM-किसान के तहत किसानों को जारी की गई कुल धनराशि लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त की भी शुरुआत की। साथ ही इसके तहत लगभग 2,000 करोड़ रुपए वितरित किये। प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के तहत 1,920 करोड़ रुपए से ज्यादा की 7,500 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। प्रमुख परियोजनाओं में कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और श्रेणी निर्धारण इकाइयां, कोल्ड स्टोरेज परियोजनाएं और कटाई के बाद प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं। (PM Kisan Samman Nidhi)

Back to top button
error: Content is protected !!