Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम से की मुलाकात, सभी से एक-एक करके पूछा अनुभव

PM Meet India Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी 4 जुलाई को T20 विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत की, जिसका वीडियो 5 जुलाई को जारी किया गया है। करीब 2 घंटे चली इस मुलाकात में PM मोदी ने सभी खिलाड़ियों से एक-एक करके उनका अनुभव पूछा। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि आपने देश को उत्साह और उत्सव से भर दिया है। देशवासियों की सारी आशाओं और अपेक्षाओं को आपने जीत दी है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई।

यह भी पढ़ें:- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव: BJP

उन्होंने कहा कि जमीन कोई भी हो, मिट्टी कहीं की भी हो, लेकिन क्रिकेट की जिंदगी ही पिच पर होती है और आपने (रोहित शर्मा) क्रिकेट की जिंदगी को चूमा है। ये कोई हिंदुस्तानी ही कर सकता है। भारतीय क्रिकेट की यात्रा बड़ी सफल रही है, क्रिकेट ने और खेलों में भी Aspiration का काम किया है। और खेल के लोग सोचते हैं कि क्रिकेट में हो सकता है तो यहां क्यों नहीं हो सकता है। ये बहुत बड़ी सेवा आपके माध्यम से हो रही है। देश को अगर आगे बढ़ाना है, तो हमें सभी खेल में वही Spirit पैदा करना है कि दुनिया में हम झंडा गाड़ कर आएंगे। (PM Meet India Team)

   

PM मोदी ने कहा कि मैं देख रहा हूं, देश को छोटे-छोटे गांव से टैलेंट मिल रहा है। पहले तो बड़े शहर, बड़े क्लब से ही लोग आते थे। अब ऐसा नहीं है, आपकी टीम में भी आधे से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो छोटी-छोटी जगहों से आए हैं। ये विजय का प्रभाव है, जिसका परिणाम हमें लंबे अर्सों तक मिलता है। भारतीय क्रिकेट का सफर बहुत सफल रहा है। यह अन्य खेलों के खिलाड़ियों को प्रेरित करता है, उन्हें जीतने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह देश के लिए आपकी बहुत बड़ी सेवा है। अगर हम देश को आगे ले जाना चाहते हैं, तो हमें हर खेल में जीत की भावना रखनी होगी। अब हम टियर 1 और टियर 2 जैसे छोटे शहरों में भी प्रतिभा पा सकते हैं। (PM Meet India Team)

PM मोदी ने कहा कि विजय और हर्ष के आंसू देखकर पता चलता है कि पराजय के पल कितने कठिन गए होंगे। पराजय के पल उस माहौल में लोग महसूस नहीं कर पाते हैं। एक खिलाड़ी कितनी वेदना झेलता है, क्योंकि वह इतनी ही तपस्या करके आया होता है और एक कदम से रह जाता है। लेकिन जब वह विजय प्राप्त करता है, तो उसकी खुशी से पता चलता है कि पराजय के पल कितने कठिन रहे होंगे। मैंने उस दिन इन सबको देखा था और खुद महसूस किया था। लेकिन मुझे विश्वास भी था कि ये लोग Overcome कर जाएंगे और सभी ने करके दिखाया। बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं आप लोग। (PM Meet India Team)

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देर रात दफ्तर में काम करता रहता हूं। T20 फाइनल की रात टीवी भी चल रहा था और File भी चल रही थी। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम सभी ने इसके लिए बहुत इंतजार किया था, इसके लिए बहुत मेहनत की थी। कई बार हम विश्व कप जीतने के बहुत करीब पहुंच गए थे, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन इस बार सभी की वजह से हम यह कर पाए।  विराट कोहली ने कहा कि हम सभी को यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और यह दिन हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में मैं वो योगदान नहीं दे पाया, जो मैं देना चाहता था। (PM Meet India Team)

कोहली ने कहा कि एक समय मैंने राहुल भाई से भी कहा था कि मैंने अभी तक खुद और टीम दोनों को न्याय नहीं दिया है। तो उन्होंने मुझसे कहा कि जब स्थिति आएगी तो मुझे यकीन है कि तुम फॉर्म में आ जाओगे। तो हमारे बीच ये बातचीत हुई और जब हम खेलने गए तो मैंने रोहित से कहा, मुझे इतना भरोसा नहीं था कि मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करना चाहता हूं, कर पाऊंगा। तो जब हम खेलने गए तो मैंने पहली 4 गेंदों पर 3 चौके लगाए तो मैंने जाकर उनसे कहा, ये कैसा खेल है, एक दिन ऐसा लगता है कि एक भी रन नहीं बनेगा और फिर दूसरा दिन आता है और सब कुछ होने लगता है। (PM Meet India Team)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कहा कि डेढ़ साल पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था। वो हमारे लिए बहुत मुश्किल समय था। आपने मेरी मां को फोन किया था। उस समय मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें थीं, लेकिन जब आपका फोन आया तो मुझे आराम हुआ। मैं पिछले डेढ़-दो साल से यही सोच रहा था कि फिर से फील्ड में आकर जो कर रहा था उससे बेहतर करने की कोशिश करनी है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि बारबाडोस से आने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मिलना और बातचीत करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात थी। (PM Meet India Team)

जय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया के साथ हर उतार-चढ़ाव में खड़े होकर टीम को हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया है, चाहे अंतिम परिणाम कुछ भी हो। हमें खुशी है कि विश्व कप की जीत ने पूरे देश में उत्साह की लहर ला दी है और हर भारतीय को गर्व की भावना से भर दिया है। 19 नवंबर को दिल टूटने की घटना ने हमें विचलित नहीं किया। इसने हमारे संकल्प को और मजबूत किया और हमें हमारे सपनों के और करीब ले गया। 29 जून को बारबाडोस में हमने एक बेहतरीन बदलाव देखा, एक ऐसा पल जिसका हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहा था। (PM Meet India Team)

Back to top button
error: Content is protected !!