Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज, PM मोदी 23 अप्रैल को आएंगे छत्तीसगढ़, 21 को शाह का दौरा

PM Modi CG Tour: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच दिग्गजों का दौरा भी तेज हो जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को धमतरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही महासमुंद और कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। बता दें कि PM मोदी का कार्यक्रम श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास होगा, जिसकी तैयारी में भाजपाई जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि PM मोदी के कार्यक्रम में कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- सनातन से घृणा करते हैं INDI गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

जानकारी के मुताबिक 3 दिन में भाजपा के चार बड़े नेता यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा और CM योगी 10 विधानसभाओं में जनसभा कर पांच लोकसभा को साधेंगे। PM मोदी 23 अप्रैल को धमतरी, जांजगीर-चांपा और 24 को सरगुजा में जनसभा करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अप्रैल की शाम को रायपुर आएंगे। वे देर रात तक भाजपा कार्यालय में बैठकें लेंगे। इस दौरान कमजोर सीटों को कैसे मजबूत करें इसका मंत्र देकर जाएंगे। (PM Modi CG Tour)

शाह लेंगे तैयारियों का जायजा

केंद्रीय गृहमंत्री शाह PM मोदी की सभाओं की तैयारियों का भी जायजा भी लेंगे। अगले दिन यानी 22 अप्रैल को सुबह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा रायपुर आएंगे। बताया जा रहा है कि सुबह शाह और नड्डा मिलकर भी संगठन के कुछ वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद नड्डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंद्रखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। CM योगी 21 अप्रैल को बेलतरा, खुज्जी और कोरबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी 21 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के डोंगरगांव और कांकेर लोकसभा के बालोद में सभा करने आ रही है। (PM Modi CG Tour)

साव ने किया कांग्रेस पर पलटवार 

PM मोदी लगातार दो दिन में तीन सभाएं करेंगे। इसलिए प्रदेश भाजपा कार्यालय को निर्देश आए हैं कि शायद PM नरेंद्र मोदी रात रुक सकते हैं। इस हिसाब से तैयारी करके रखें। वहीं कांग्रेस ने BJP के स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP के स्टार प्रचारक खराब हालत वाली सीटों के दौरे कर रहे हैं। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनांदगांव आ रही है तो क्या वो कमजोर सीट है। कांग्रेस पार्टी हार के डर से ऐसा बयान दे रही है। साव ने कहा कि BJP के साथ जनता खड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कोई सुनना नहीं चाहता है। वो क्या बोलते हैं उन्हें खुद पता नहीं है। (PM Modi CG Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!