PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस 85% कमीशन खाने वाली पार्टी

PM Modi in Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 9 साल पूरे होने पर राजस्थान के अजमेर में आयोजित एक जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

यह भी पढ़ें:- IPL के बाद WTC फाइनल की तैयारी में जुटी भारतीय टीम, कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस

जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। (PM Modi in Ajmer)

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी? 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने से भी डरती थी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी। कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी। (PM Modi in Ajmer)

PM मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत अति-गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर ये बदलाव आया कैसे? इसका जवाब है, सबका साथ, सबका विकास। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वाघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ। यहां राजस्थान में आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

PM ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आत है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है जो 4 दशक तक ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। कागजों पर सिर्फ 500 करोड़ रुपए रखकर कांग्रेस कहती थी कि वो ‘वन रैंक वन पेंशन’ लागू करेगी। भाजपा सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। (PM Modi in Ajmer)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आप लोगों ने कई साल बाद केंद्र में एक स्थिर सरकार बनाई। भाजपा ने आपके हर आदेश की मर्यादा रखी है। मगर 5 साल पहले आपने राजस्थान में भी एक जनादेश दिया था और बदले में राजस्थान को क्या मिला, अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही व्यस्त हैं। PM ने कहा कि कांग्रेस विकास के कामों में 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस लूटने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। गरीब हो, वंचित हो, आदिवासी हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, सबको समान भाव से लूटती है। कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं और बच्चों के साथ खिलवाड़ किया। (PM Modi in Ajmer)

Related Articles

Back to top button