मोदी झुकता है तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi in Balaghat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि 4-5 महीने पहले, विधानसभा चुनाव में यहां आप लोगों ने मिलकर कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया है। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं, एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इसलिए MP के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। कभी कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी, लेकिन आज वक्त बदल चुका है, दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश, भारत से अपने मुद्दों पर बात करने के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर सियासत तेज, SC के फैसले पर जमकर बयानबाजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने देश का ये रुतबा देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है। आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था और सामान्य मानवी ने जो आजादी के आंदोलन में त्याग किया, तपस्या की और बलिदान दिया, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नकार दिया। एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही बीजेपी सरकार, देश के हर शहर को, देश के हर गांव को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। (PM Modi in Balaghat)
आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली।
एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था और सामान्य मानवी ने जो आजादी के आंदोलन में त्याग किया, तपस्या की और बलिदान दिया, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नकार दिया।
एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो… pic.twitter.com/qpZaJYPB0D
— BJP (@BJP4India) April 9, 2024
PM मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। भाजपा ने समाज के उस दलित-पिछड़ा-आदिवासी वर्ग को सम्मान दिया है, जिसे पिछली सरकारों ने पहचान से भी वंचित रखा था। जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ी, तो कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस ने कभी आदिवासी विरासत का सम्मान तक नहीं किया। कांग्रेस ने तो गोविंद गुरु जैसे क्रांतिकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा तक नहीं दिया था। कांग्रेस आजादी का श्रेय किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है। ये हमारी सरकार है, जिसने गोविंद गुरु को स्वतन्त्रता सेनानी का दर्जा दिया। हमारी सरकार ने टंट्या मामा को सम्मान दिया। हमारी ही सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की। (PM Modi in Balaghat)
मोदी भक्त है – महाकाल का!
मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने, या महाकाल के सामने।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/jugfVbfgs8 pic.twitter.com/RA05J3m8IL
— BJP (@BJP4India) April 9, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अब आज कल एक इंडी अलायंस बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये लोग आपस में एक-दूसरे से झगड़ते हैं, लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं। लेकिन असल में इन्हें मोदी को नहीं रोकना है। इंडी गठबंधन वालों को देश का विकास रोकना है। मोदी भक्त है – महाकाल का… मोदी झुकता है तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक जो विकास के कार्य किए हैं वो तो फुलझड़ी है। अभी तो विकास के रॉकेट को और भी ऊंचाई पर लेकर जाना है। PM मोदी ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है। अभी भारत को नए मुकाम पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। (PM Modi in Balaghat)
जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ीं, तब कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी।
कांग्रेस ने कभी आदिवासी विरासत का सम्मान तक नहीं किया। कांग्रेस ने तो गोविंद गुरु जैसे क्रांतिकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा तक नहीं दिया था।
कांग्रेस आजादी… pic.twitter.com/oTfjEM64nz
— BJP (@BJP4India) April 9, 2024