Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तान को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही चुन्नीगंज और नयागंज के बीच कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा।

यह भी पढ़ें:- जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: CM साय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं, पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा – भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा – आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। (PM Modi in Kanpur)

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है, जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। जैसे कानपुर में पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है, ऐसी 7 ऑर्डिनेंस फैक्टियों को हमने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश का बड़ा डिफेंस कॉरिडोर यूपी में बन रहा है। एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। (PM Modi in Kanpur)

PM मोदी ने कहा कि जो आधारभूत संरचना, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो शहर में होती हैं। वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के दश्मनों को जिस भाषा में वो समझे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है। (PM Modi in Kanpur)

Back to top button
error: Content is protected !!