कुवैत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Kuwait Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि इस यात्रा के दौरान PM मोदी रक्षा और व्यापार समेत कई प्रमुख मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा, भारतीय समुदाय को संबोधित और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्धाटन समारोह में भी शामिल होंगे। बता दें कि 43 सालों बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत पहुंचा है।
यह भी पढ़ें:- BIG NEWS : रूस में 9/11 जैसा हमला, कजान में इमारतों से टकराए ड्रोन, जोरदार धमाका, रेस्क्यू जारी
PM मोदी को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा यह यात्रा कुवैत के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करेगी। प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा को लेकर सचिव (CPV & OIA) अरुण कुमार चटर्जी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतरीन राजनीतिक संबंध हैं। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में शुमार है। कुवैत भारत के लिए एक विश्वसनीय ऊर्जा साझेदार भी बना हुआ है। (PM Modi Kuwait Tour)
कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी पहली यात्रा
भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा है। 4 दशक के बाद यहां पर भारतीय प्रधानमंत्री पहुंचे हैं। इसके आलावा कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली यात्रा है। वे सभी खाड़ी देशों में जा चुके हैं, लेकिन कुवैत ही एक ऐसा देश था, जहां पर उन्होंने यात्रा नहीं की थी। दोनों देशों के बीच पिछले 1 दशक में ये पहली उच्च नेतृत्व वाली यात्रा है। इन सब बातों को देखते हुए मेरा मानना है कि ये ऐतिहासिक यात्रा होगी और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा देगी। भारतीय प्रवासी समुदाय की सदस्य अमिता देसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कविता लिखी है। (PM Modi Kuwait Tour)
43 सालों के बाद गए भारत के PM
वहीं भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि 43 सालों के बाद भारत के प्रधानमंत्री कुवैत गए हैं। सभी मध्य पूर्व के देशों से भारत के संबंध बहुत अच्छे हुए हैं। यह भारत ही है, जहां पर संयुक्त अरब अमीरात ने यह समझौता किया कि वह अपने तेल भंडार को भारत में रखेगा। इससे हमारे भी तेल भंडारण में बहुत बड़ी मदद होगी। कुवैत का प्रधानमंत्री मोदी का दौरा ऐतिहासिक रहेगा। डीजल-पेट्रोल को लेकर हमारी जो जरूरते हैं उसकी पूर्ति करने में कुवैत भी एक बहुत बड़ा सहभागी है। इन देशों के साथ कहीं न कहीं UPA की सरकारों ने संबंध काट दिए थे। आज सभी देशों के साथ पीएम मोदी ने इतने अच्छे संबंध बनाए हैं कि एक नया इतिहास रचा जा रहा है और भारतीयों को उन देशों में नई प्रतिष्ठा मिल रही है। (PM Modi Kuwait Tour)



