Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की G20 की वर्चुअल समिट की अध्यक्षता, कहा- आतंकवाद स्वीकार नहीं

PM Modi on G20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की वर्चुअल समिट की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैंने इस वर्चुअल समिट का प्रस्ताव रखा था तब मुझे पूर्वानुमान नहीं था कि आज की वैश्विक स्थिति कैसी होगी। पश्चिमी एशिया क्षेत्र में अस्थिरता और असुरक्षा की स्थिति हम सब के लिए चिंता का विषय है। आज हम सभी का एक साथ आना इस बात का प्रतीक है कि हम सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं और इनके समाधान के लिए एक साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना के 2 अफसर समेत 4 जवान शहीद

PM मोदी ने कहा कि हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है। नागरिकों की मौत कहीं भी हों निंदनीय है। आज हुए बंधकों की रिहाई के समाचार का हम स्वागत करते हैं। मानवीय सहायता का समय से और निरंतर पहुंचना आवश्यक है। ये सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि इज़राइल और हमास की लड़ाई किसी तरह का क्षेत्रीय रूप धारण न कर ले। 21वीं सदी के विश्व को आगे बढ़ते हुए ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देनी होगी। ग्लोबल साउथ के देश ऐसी अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं जिनके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। समय की मांग है कि हम विकास एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दें। (PM Modi on G20)

PM ने कहा कि पूरी दुनिया में AI के नेगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है। भारत की स्पष्ट सोच है कि AI के वैश्विक रेगुलेशन को लेकर हमें मिलकर काम करना चाहिए। डीपफेक समाज और व्यक्ति के लिए कितना खतरनाक है इसकी गंभीरता को समझते हुए हमें आगे बढ़ना होगा…अगले महीने भारत में ग्लोबल एआई पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि आप सब इसमें भी सहयोग देंगे। हमने विकासात्मक एजेंडा के अलावा वैश्विक परिस्थितियां और उनके आर्थिक-सामाजिक प्रभाव पर भी विचार साझा किए। पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर आपके विचार सुनने के बाद मैं कह सकता हूं कि जी 20 में कई विषयों पर सहमति है। (PM Modi on G20)

  1. हम सब आतंकवाद और हिंसा की कठोर निंदा करते हैं।
  2. मासूम और निर्दोष लोगों खासकर बच्चों और महिलाओं की मौत स्वीकार्य नहीं है।
  3. मानवीय सहायता जल्द से जल्द पहुंचाई जाए।
  4. मानवतावादी विराम और बंधकों की रिहाई का हम स्वागत करते हैं।
  5. इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे का 2 स्टेट समाधान ज़रूरी है।
  6. क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की बहाली आवश्यक है।
  7. कूटनीति और बातचीत ही भू-राजनीतिक तनावों को दूर करने का एकमात्र रास्ता है।

G-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मैं ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा को जी 20 की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि ब्राज़ील की अध्यक्षता में हम मानवतावादी अप्रोच के साथ आगे बढ़ेंगे और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से एकजुट होकर वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी एशिया में गाजा विषय के साथ-साथ यूक्रेन विषय और इसके नतीजों पर भी चर्चा की गई। (PM Modi on G20)

Back to top button
error: Content is protected !!