Google Analytics —— Meta Pixel

1 नवंबर को रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM Modi Raipur Tour: छत्तीसगढ़ को राज्य बने इस बार 25 साल पूरे हो रहे हैं। रजत जयंती वर्ष के इस अवसर पर प्रदेश सरकार नवा रायपुर में राज्योत्सव का आयोजन भव्य करने जा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को सुबह 9:40 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और करीब सात घंटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में डॉक्टर दंपति के बेटे ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से था बीमार

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10:00 से 10:35 तक सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे।
  • 10:45 से 11:30 बजे तक ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 11:45 से 12:10 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • 12:15 से 1:15 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।
  • 1:30 से 2:15 तक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
  • 2:30 से 4:00 बजे तक नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • 4:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन लाख परिवारों को घर की चाबियां सौंपेंगे और 1250 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 1 नवंबर को छतीसगढ़ प्रदेश का स्थापना दिवस है और छत्तीसगढ़ को 25 साल का होने वाला है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन गौरव की बात है। यहां नवनिर्मित विधानसभा भवन का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। (PM Modi Raipur Tour)

ऐतिहासिक होने वाला है दौरा: CM साय

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि 1 नवंबर को हमारे राज्य का स्थापना दिवस है। ये राज्योत्सव खास है, क्योंकि रजत जयंती मना रहे हैं। रजत जयंती राजेत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 5 कार्यक्रम प्रधानमंत्री का निर्धारित है। सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मोदी  की उपस्थिति हम सब को प्रेरित करेगी। प्रदेश में राज्योत्सव को लेकर उत्साह है। लाखों की संख्या में लोग आने वाले हैं। निश्चित रूप से ऐतिहासिक रहने वाला है। (PM Modi Raipur Tour)

सरकार और संगठन की तैयारी

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती राज्योत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और संगठन दोनों ने भव्य स्तर पर तैयारी की है। मुख्य लक्ष्य इस आयोजन के जरिए प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, जनभागीदारी बढ़ाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को नई दिशा देना है। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सिंह सवन्नी को कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

CM साय ने खुद संभाला जिम्मा

सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, जबकि डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वन मंत्री केदार कश्यप को आयोजन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक रूप से भी यह आयोजन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि रजत जयंती राज्योत्सव के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी छत्तीसगढ़ की भावी विकास दिशा और राजनीतिक संदेश दोनों तय करेगी। राज्य सरकार और संगठन दोनों ही चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का यह उत्सव आने वाले सालों तक राज्य की प्रगति और एकता का प्रतीक बनकर याद रखा जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!