Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में डॉक्टर दंपति के बेटे ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से था बीमार

Suicide in Bilaspur: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सिम्स अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दंपति डॉ. आशुतोष तिवारी और डॉ. आरती पांडेय के 19 साल के बेटे आयुष्मान तिवारी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। वे छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। पूजा से लौटने पर दोनों ने अपने कमरे में बेटे का शव फांसी पर लटका पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:- सावधान! 100 किमी की रफ्तार से आ रहा ‘मोन्था’ तूफान – भीषण बारिश का अलर्ट, सेना और NDRF टीम तैनात

जानकारी के मुताबिक मृतक आयुष्मान तिवारी पिछले पांच सालों से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर दंपति के अनुसार आयुष्मान का व्यवहार हाल के कुछ समय में असामान्य हो गया था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी गंभीर स्थिति में पहुंच जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान की मानसिक स्थिति पिछले कई सालों से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। (Suicide in Bilaspur)

CRPF जवान ने दी जान

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र में जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आयुष्मान ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र से भी बड़ी खबर सामने आई है। 231BN बटालियन के CRPF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। सूचना पर गीदम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। (Suicide in Bilaspur)

राजनांदगांव में डूबने से दो बच्चों की मौत

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय बच्चे नदी में नहाने गए थे। अचानक वे गहरे पानी में चले गए और वापस नहीं लौट सके। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई, जिसके बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए गए। बसंतपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि यह घटना पूरे गांव के लिए दुखद है।

Back to top button
error: Content is protected !!