Haryana Election 2024: पीएम मोदी, कहा- हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक तय, कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं
Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र से चुनावी हुंकार भर रहे है। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी की हैट्रिक तय है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं।
यह भी पढ़े :- विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को हार्ट अटैक, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की मुलाकात
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश की जनता से झूठे वादे करना देश की जनता से झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस ने हिमाचल की हालत इतनी खराब कर दी है की समस्या बताए नहीं बन रही है।” पीएम मोदी ने कहा, “हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते है। एक बार जो वादा कर दिया, वो कर दिया। बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। बीजेपी जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।” उन्होंने कहा, “देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी, मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए। आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है। हरियाणा में बीजेपी सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Haryana Election 2024) सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, “हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है। कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है।” उन्होंने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है। हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक बार बीजेपी सरकार बनाने का निवेदन करता हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे कार्य करने के लिए समर्पित रहते है। कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते है। एक बार जो वादा कर दिया, वो कर दिया। बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। बीजेपी जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।” उन्होंने कहा, “देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी। मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है. हरियाणा में बीजेपी सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बोले “मैंने कहा था कि इस बार बीजेपी सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवा दिए है। (Haryana Election 2024)



