Google Analytics —— Meta Pixel

इंस्टाग्राम पर PM मोदी का जलवा, 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

PM Narendra Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स (PM Narendra Modi Instagram Followers) पार करने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं। यह उनकी वैश्विक डिजिटल लोकप्रियता और सोशल मीडिया प्रभाव का बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : होली से पहले निकायों को बड़ी राहत: वेतन भुगतान के लिए 62.85 करोड़ रुपये जारी

मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम (Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म) से जुड़े थे। वर्तमान में उनके फॉलोअर्स की संख्या कई वैश्विक नेताओं से काफी अधिक है। (PM Narendra Modi Instagram Followers)

(फोटो- इंस्टाग्राम)
(फोटो- इंस्टाग्राम)

अन्य वैश्विक नेताओं से कितना आगे?

  • Donald Trump – 43.2 मिलियन
  • Prabowo Subianto – 15 मिलियन
  • Luiz Inacio Lula da Silva – 14.4 मिलियन
  • Recep Tayyip Erdogan – 11.6 मिलियन
  • Javier Milei – 6.4 मिलियन

इन पांचों नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत फॉलोअर्स से कम बताई जा रही है।

भारत में भी बड़ी बढ़त

देश के भीतर भी मोदी अन्य नेताओं से काफी आगे हैं।

  • Yogi Adityanath – 16.1 मिलियन
  • Rahul Gandhi – 12.6 मिलियन
  • अप्रूवल रेटिंग में भी शीर्ष पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% रही, जिससे वे वैश्विक नेताओं की सूची में शीर्ष पर रहे।

अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म Morning Consult द्वारा 2 से 8 फरवरी 2026 के बीच किए गए सर्वे के अनुसार, मोदी 67% अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं।

  • Andrej Babis – 59%
  • Sanae Takaichi – 56%
  • Donald Trump – 40% (11वां स्थान)

सोशल मीडिया फॉलोइंग और वैश्विक अप्रूवल रेटिंग—दोनों ही मोर्चों पर प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत उपस्थिति को उनकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!