Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

विश्व व्यापार संगठन (WTO) मंजूरी दे तो पूरे विश्व का पेट भरने के लिए तैयार है भारत : पीएम मोदी

विश्व व्यापार संगठन (WTO): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO) की अनुमति मिलने पर दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की। मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा, यूक्रेन में जारी जंग के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार कम होता जा रहा है। ऐसे में भारत इस कमी को पूरा कर सकता है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया एक अनिश्चित स्थिति का सामना कर रही है क्योंकि जिसे जो चाहिए उसे वो मई नहीं रहा। पेट्रोल, तेल और खाद की खरीद मुश्किल हो रही है क्योंकि सभी दरवाजे बंद हो रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हर कोई अपने स्टॉक को सुरक्षित करना चाहता है। ”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “दुनिया अब एक नई समस्या का सामना कर रही है; दुनिया का अन्न भंडार खाली हो रहा है, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर रहा था तब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। मैंने उन्हें सुझाव दिया कि यदि विश्व व्यापार संगठन अनुमति देता है, तो भारत कल से दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।”

पीएम मोदी ने इस दौरान भारत के महत्व को इंगित करते हुए आगे कहा, “हमारे पास अपने लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त भोजन है लेकिन हमारे किसानों ने दुनिया को खिलाने की व्यवस्था की है। हालाँकि, हमें दुनिया के कानूनों के अनुसार काम करना है, इसलिए मुझे नहीं पता कि विश्व व्यापार संगठन कब अनुमति देगा और हम दुनिया को खाद्य की आपूर्ति कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सरगुजा: गरजे पूर्व सीएम रमन सिंह, कहा दो नेताओं के झगड़े में रुका प्रदेश का विकास

Back to top button
error: Content is protected !!