फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, AI एक्शन समिट में होंगे शामिल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे मुलाकात

PM on France Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। वे आज और कल फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा को लेकर PM मोदी ने कहा कि मैं अगले कुछ दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस और अमेरिका में रहूंगा। फ्रांस में मैं AI एक्शन समिट में हिस्सा लूंगा, जहां भारत सह-अध्यक्ष है। मैं भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करूंगा। हम वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिले भी जाएंगे। फ्रांस से प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- जिंदगी में परीक्षा ही सब कुछ है, इस तरह के भाव से नहीं जीना चाहिए: PM नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर मैं 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहूंगा। मैं पेरिस में AI समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं। फ्रांस से मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाऊंगा। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने के लिए उत्सुक हूं। उनके साथ पहले कार्यकाल में काम करने का अनुभव अच्छा है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का दौरा करने के लिए मार्सिले जाएंगे। (PM on France Tour)
डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं: PM मोदी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पेरिस, फ्रांस के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ता भी करेंगे और संयुक्त रूप से कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वॉशिंगटन डीसी में मैं डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं। यह यात्रा भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत करेगी और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देगी। मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनके पहले कार्यकाल के दौरान काम करने की यादें अच्छी तरह से याद हैं और मुझे यकीन है कि हमारी बातचीत उस समय तयशुदा जमीन पर आगे बढ़ेगी। (PM on France Tour)



