PM नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 9 करोड़ से ज्यादा हितग्राहियों को सम्मान निधि की राशि जारी

PM on Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल में 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की और साथ ही महाराष्ट्र में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के पहले मैं विकास के उत्सव में शामिल होने आया हूं तो पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है कि अबकी बार फिर मोदी की सरकार। हम देश को बनाने के लिए, देशवासियों का जीवन बदलने के लिए एक मिशन लेकर निकले हैं इसलिए बीते 10 सालों में हमने जो भी कुछ किया वो आने वाले 25 साल की नींव है। मैंने भारत के कोने-कोने को विकसित बनाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें:- अमृत काल में हमारा देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा: CM साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप याद कीजिए ये जो इंडी गठबंधन है, इसकी जब केंद्र में सरकार थी तब क्या स्थिति थी? तब तो कृषि मंत्री भी यहीं महाराष्ट्र से ही थे। उस समय दिल्ली से विदर्भ के किसानों के नाम पर पैकेज घोषित होता था और उसे बीच में ही लूट लिया जाता था। गांव, गरीब, किसान, आदिवासी को कुछ नहीं मिलता था। आज देखिए, मैंने एक बटन दबाया और देखते ही देखते, पीएम किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये देश के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंच गए। यही तो मोदी की गारंटी है। विकसित भारत के लिए गांव की अर्थव्यवस्था का सशक्त होना बहुत जरूरी है इसलिए बीते 10 सालों में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि गांव में रहने वाले हर परिवार की परेशानियों को दूर करे। 2014 से पहले देश के गांव में हाहाकार था लेकिन तब इंडी गठबंधन वाले की तब की सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। (PM on Kisan Nidhi)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा साथियों के लिए, बलुतेदार समुदायों के कारीगरों के लिए कभी कोई बड़ी योजना नहीं बनी। मोदी ने पहली बार 13 हजार करोड़ रुपये की पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अपने देश में महिला, किसान, गरीब और युवा ये चार ही जाति है ऐसा हमारे पीएम मोदी बार-बार कहते हैं। पीएम मोदी ने समाज के ये चारों आधार स्तंभ को पिछले 10 वर्षों में पर्याप्त ताकत देने का काम किया है। हम पीएम मोदी के दिखाए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “पीएम मोदी का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक लेकर जाना है और हमारा लक्ष्य है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का है। हमें देश की आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए महिला सशक्तिकरण पर जोर देना जरूरी है। (PM on Kisan Nidhi)

Related Articles

Back to top button