PM मोदी ने की 75 हजार नई मेडिकल सीट बढ़ाने की घोषणा, कोलकाता रेप-मर्डर पर कहा-ऐसे राक्षसों को हो फांसी की सजा

PM on Kolkata Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है, लेकिन देश को अब सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है। PM मोदी ने कहा कि हमारे देश के बच्चों को जाने कैसे-कैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। अगले 5 साल में 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। वहीं कोलकाता दुष्कर्म-मर्डर केस पर कहा कि मैं आज लाल किले से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को और हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा।
यह भी पढ़ें:- विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हम पूरा करके रहेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है। ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटकाया जाए। उन्होंने कहा कि जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं। वो दिन दूर नहीं है जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा। विश्व के बहुत सारे उद्योगपति भारत में निवेश करना चाहते हैं। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आप निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित करें, कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्हें आश्वासन दीजिए। राज्यों के बीच निवेशकों को अपनी तरफ खींचने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। (PM on Kolkata Case)
चुनौतियां हैं, भीतर भी हैं और बाहर भी: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते जो भारत का भला सोच नहीं सकते हैं। जब तक खुदका भला न हो तब तक उन्हें किसी का भला अच्छा नहीं लगता। देश को ऐसे लोगों से बचना होगा… ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई तीव्र गति से जारी रहेगी। चुनौतियां हैं, भीतर भी हैं और बाहर भी हैं। मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता। जब हम विश्व में समृद्ध थे, तब भी हमने विश्व को कभी युद्ध में नहीं झोंका। हम बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है। हमारा हर देशवासी भ्रष्टाचार के दीमक से परेशान रहा है, इसलिए हमने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है। (PM on Kolkata Case)
हमने गवर्नेंस के इस मॉडल को बदला: PM
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं, इसकी कीमत मुझे और मेरी प्रतिष्ठा को चुकानी पड़ती है। लेकिन राष्ट्र से बड़ी मेरी प्रतिष्ठा नहीं हो सकती और राष्ट्र के सपनों से बड़ा मेरा सपना नहीं हो सकता।इसलिए ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। दुर्भाग्य से हमारे देश में आजादी के बाद लोगों को एक प्रकार के माई-बाप कल्चर से गुजरना पड़ा- सरकार से मांगते रहो, सरकार के सामने हाथ फैलाते रहो, लेकिन हमने गवर्नेंस के इस मॉडल को बदला। आज सरकार खुद लाभार्थी के पास जाती है। आज सरकार खुद उसके घर तक गैस का चूल्हा, पानी, बिजली और आर्थिक मदद पहुंचाती है। आज सरकार खुद नौजवानों के कौशल विकास के लिए कई कदम उठा रही है। (PM on Kolkata Case)
10 लाख से 20 लाख रुपये देने का निर्णय
PM मोदी ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प होता है ‘राष्ट्र प्रथम’। मेरा भारत महान बने, इसी संकल्प को लेकर हम कदम उठाते हैं। सदियों की बेड़ियों को तोड़कर निकले हैं। आज पर्यटन क्षेत्र हो, MSMEs सेक्टर हो, शिक्षा हो, ट्रांसपोर्ट सेक्टर हो, खेल सेक्टर हो या खेती-किसानी का सेक्टर हो, हर क्षेत्र में एक नया आधुनिक सिस्टम बन रहा है। हमारे सारे अवरोध हटें, हमारी बंदिशें दूर हों, हम पूरे सामर्थ्य के साथ चल पड़ें, खिल उठें, सपनों को पाकर रहे, सिद्धि को अपने निकट देखें और उसे आत्मसात करने की दिशा में हम चलें। अब हमने SHGs को 10 लाख से 20 लाख रुपये देने का निर्णय किया है। अब तक 9 लाख करोड़ रुपये बैंकों के माध्यम से हमारे इन women SHGs को मिले हैं, जिसकी मदद से वो अपने अनेक वित्तीय कामों को बढ़ा रहे हैं। (PM on Kolkata Case)
18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में नए अवसर बने हैं, तो मैं कह सकता हूं कि 2 चीजें और हुई हैं, जिन्होंने विकास को एक नई गति दी है, वो हैं – आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण – हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बहुत बड़े कदम उठाए हैं। दूसरी तरफ ease of living के हमारे सपने पर भी हमने उतना ही बल दिया है। लोगों के जीवन में सरकार का दखल कम हो, इस दिशा में भी हमने काम किया है। हमने देशवासियों के लिए 1,500 से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया, ताकि कानूनों के जंजाल में देशवासियों को फंसना न पड़े। जब लाल किले से कहा जाता है, देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे। और वो काम हो जाता है, तो लोगों का भरोसा और मजबूत हो जाता है। (PM on Kolkata Case)
क्रिमिनल लॉ को बदला: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों से हमारे पास जो क्रिमिनल लॉ थे, उन्हें हम न्याय संहिता के रूप में लाए हैं। इसके मूल में ‘दंड नहीं, नागरिक को न्याय’ के भाव को हमने प्रबल बनाया है। मैं हर स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों और जन-प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि हमें मिशन मोड में ease of living के लिए कदम उठाने चाहिए। आज देश में करीब 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं। मैं अपनी इन 3 लाख इकाइयों से आह्वान करता हूं कि आप साल में अपने स्तर पर सामान्य मानवी के लिए 2 रिफॉर्म करें और उसको जमीन पर उतारें। आज देश आकांक्षाओं से भरा हुआ है। हमारे देश का नौजवान नई सिद्धियों को चूमना चाहता है, नए-नए शिखरों पर कदम रखना चाहता है। इसलिए हमारी कोशिश है कि हर सेक्टर में हो रहे कार्य को हम तेज गति दें और उसके द्वारा पहले हम नए अवसर पैदा करें। (PM on Kolkata Case)
नालंदा विश्वविद्यालय में फिर काम शुरू: PM
PM मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत की दिशा सही है, भारत की गति तेज है और भारत के सपनों में सामर्थ्य है, लेकिन इन सबके साथ संवेदनशीलता का हमारा मार्ग हमारे लिए ऊर्जामय नई चेतना भरता है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हम देश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करना चाहते हैं कि मेरे देश के नौजवानों को विदेश न जाना पड़े, मध्यमवर्गीय परिवारों को लाखों-करोड़ रुपये खर्च न करने पड़ें। हम यहां ऐसे संस्थानों का निर्माण करना चाहते हैं जहां विदेशों से लोग भारत आएं। अभी-अभी हमने बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण किया है। नालंदा विश्वविद्यालय ने फिर एक बार काम करना शुरू कर दिया है, लेकिम हमें शिक्षा के क्षेत्र में फिर एक बार सदियों पुराने उस नालंदा स्पिरिट को जगाना होगा, उस नालंदा स्पिरिट को जीना होगा, हमें उस नालंदा स्पिरिट को लेकर बड़े विश्वास के साथ विश्व के ज्ञान की परंपराओं को नई चेतना देने का काम करना होगा। (PM on Kolkata Case)
कृषि व्यवस्था को परिवर्तन करना समय की मांग: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी कृषि व्यवस्था को परिवर्तन करना समय की मांग है और ये बहुत जरूरी भी है। हमारे किसानों को इसके लिए हम मदद भी दे रहे हैं। किसानों को आसान ऋण दे रहे हैं, टेक्नोलॉजी की मदद दे रहे हैं, किसान जो पैदावार करता है उसके वैल्यू एडिशन का काम भी हम कर रहे हैं। इस बार बजट में हमने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ी योजनाओं के साथ बहुत बड़ा प्रावधान किया है। आज विश्व के लिए ऑर्गेनिक फूड का अगर कोई फूड बास्केट बन सकता है, तो वो मेरा देश बन सकता है, जिसे हमारे किसान बना सकते हैं। बीते सालों में महिला नेतृत्व विकास मॉडल पर हमने काम किया है। नवप्रवर्तन हो, उद्यमिता हो, हर क्षेत्र में महिलाओं के कदम बढ़ते जा रहे हैं, महिलाएं नेतृत्व दे रही हैं। हमारी वायुसेना हो, आर्मी हो, नौसेना हो या हमारा स्पेस सेक्टर हो, हर जगह हम महिलाओं का दमखम देख रहे हैं। (PM on Kolkata Case)
देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी आदत हो गई थी कि रक्षा बजट कितना ही क्यों न हो, लेकिन कभी कोई ये नहीं सोचता था कि ये जाता कहां है? रक्षा बजट विदेशों से खरीदी में चला जाता था। अब हम चाहते हैं कि हम आत्मनिर्भर बने। हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार UCC को लेकर चर्चा की है, अनेक बार आदेश दिए हैं। अब देश की मांग है कि देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो। भारत में उत्पन्न हो रहे नए अवसरों के साथ, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दो प्रमुख पहलों ने हमारी प्रगति को गति दी है। हमने अपने बुनियादी ढांचे को उन्नत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है और सभी के लिए जीवन को आसान बनाने पर अधिक जोर दिया है। (PM on Kolkata Case)



