Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस का एक्शन: मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में मारा गया, डबल-हैंड फायरिंग में था माहिर

Sharp Shooter Anuj Kanojia Encounter : झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में ढाई लाख के इनामी शूटर अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया गया. यह एनकाउंटर (Sharp Shooter Anuj Kanojia Encounter) यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुआ. कनौजिया कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

यह भी पढ़े :- चैत्र नवरात्रि शुरू: पहले दिन मां शैलपुत्री की करें पूजा, पढ़ें कथा और मंत्र और आरती

जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. जैसे ही टीम ने अनुज को पकड़ने की कोशिश की, उसने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार (Sharp Shooter Anuj Kanojia Encounter) गिराया.

जमदेशपुर में छिपकर रह रहा था कनौजिया

पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्नौजिय जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक रेग्युलर पिस्टल भी बरामद की है. इस मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के डीएसपी को भी गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब मुख्तार अंसारी की मौत को ठीक एक साल पूरा हुआ है. अधिकारियों ने इसे गैंग से जुड़े अपराधियों के लिए कड़ा संदेश करार दिया है.

दोनों हाथों से करता था फायर

अनुज कनौजिया को मुख्तार अंसारी गैंग का एक शार्प शूटर कहा जाता था। वह पूर्वांचल में कुख्यात था। उसके खिलाफ मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के 23 से अधिक मामले दर्ज थे। गैंग का प्रमुख हथियारबंद सदस्य होने के नाते अनुज का मुख्य काम जमीन कब्जा कराने और सरकारी ठेकों में दबदबा बनाने का था।

अनुज कनौजिया अपने कारनामों के लिए चर्चा रहा था। उसकी खासियत थी कि वह दोनों हाथों में पिस्टल लेकर एक साथ फायर कर सकता था। इसी खासियत ने उसे मुख्तार अंसारी का करीबी बनाया था। अनुज कनौजिया को जानने वाले बताते हैं कि वह दोनों हाथों में पिस्टल लेकर एक साथ दो निशाने लगा सकता था। इस कारण वह गैंग में देखते ही देखते ऊपर तक पहुंच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!