यूक्रेन का जोरदार हमला: पुतिन की आलीशान कार में भीषण विस्फोट, हमले से रूस में हाई अलर्ट

Russia Ukraine War : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक आलीशान लिमोजिन कार में शनिवार, 29 मार्च 2025 को मॉस्को की सड़कों पर जोरदार धमाका हुआ। यह घटना रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि कार में आग लग गई और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- पुलिस का एक्शन: मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में मारा गया, डबल-हैंड फायरिंग में था माहिर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमाका पुतिन की हत्या का प्रयास था या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे यूक्रेन का हाथ हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, पुतिन उस समय कार में मौजूद नहीं थे और सुरक्षित हैं। घटना के बाद मॉस्को में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद काला धुआं आसमान में छा गया और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। यूक्रेन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन विशेषज्ञ इसे रूस के खिलाफ एक साहसिक कदम मान रहे हैं।
रूसी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और इसे “सुरक्षा में बड़ी चूक” करार दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस घटना पर नजर रखे हुए है, क्योंकि यह युद्ध के नए मोड़ की ओर इशारा कर सकती है।
बेलगोरोड क्षेत्र में जोरदार हमला
दूसरी ओर, यूक्रेन की सेना ने रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में जोरदार हमला किया. यूक्रेन ने ड्रोन, तोपखाने और सैनिकों के जरिए हमला किया, जिससे रूस के बीच हड़कंप मच गया. बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार, यूक्रेन ने 150 किलोमीटर लंबी सीमा के 20 से अधिक गांवों को निशाना बनाया. हालांकि, यूक्रेन की सेना ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है. पिछले साल, यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क इलाके के 1000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा किया था, लेकिन हाल ही में यह क्षेत्र उसके हाथ से निकलता जा रहा है. इसके पीछे उत्तर कोरियाई सैनिकों की मदद हो सकती है।
उत्तर कोरिया ने रूस को 3000 अतिरिक्त सैनिक भेजे
दक्षिण कोरिया की सेना ने हाल ही में खुलासा किया कि उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में रूस को 3000 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि किम जोंग रूस की सेना का समर्थन कर रहे हैं. उत्तर कोरियाई सैनिकों की मदद से रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को सीमा तक खदेड़ दिया. इस वजह से, जेलेंस्की की सेना ने बेलगोरोड में नया हमला शुरू किया. उत्तर कोरिया ने पहले रूस को 11,000 सैनिक भेजे थे. दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि जनवरी और फरवरी में भेजी गई यह टुकड़ी पहले भेजे गए सैनिकों से अलग थी. दक्षिण कोरिया का मानना है कि युद्ध में लगभग 4,000 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। (Russia Ukraine War)
यूक्रेन के पूर्वी शहर नीप्रो पर एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. इस हमले में ऊंची इमारतों को नुकसान पहुंचा और एक होटल तथा घरों में आग लग गई. रूस का दावा है कि उसे अन्य क्षेत्रों में भी बढ़त मिल रही है. शनिवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी रूसी ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। (Russia Ukraine War)



