IPL 2023 के लिए 10 टीमों ने खरीदे 80 प्लेयर्स, जानिए कौन सा खिलाड़ी किस टीम में हुआ शामिल

IPL 2023 Auction News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ, जो रात 8.30 बजे तक चला। वहीं 6 घंटे की नीलामी में 10 टीमों ने 80 प्लेयर्स खरीदे। ऑक्शन में 42.25 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स खरीदे। जबकि 7.05 करोड़ रुपए के पर्स वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 8 खिलाड़ी खरीदे। ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपना स्क्वॉड बना लिया है।

यह भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, जानिए इससे आपको क्या होगा फायदा

कोच्चि में शुक्रवार को चले ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें से 51 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों को टीमों ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। कुछ खिलाड़ियों की नीलामी ने क्रिकेट फैंस को सरप्राइज किया, तो वहीं 73 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। IPL की नीलामी के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस बार ऑक्शन में सरप्राइज पैकेज रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। 23 साल के इंग्लिश बैटर पाकिस्तान सुपर लीग में खेल चुके हैं। वे लाहौर कलंदर की ओर से खेलते हैं। 2023 में पहली बार वे IPL खेलेंगे।  (IPL 2023 Auction News)

वहीं 29 साल बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। मुकेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया A टीम की तरफ से सीरीज खेली। सितंबर 2022 में वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे सीरीज में इंडिया टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने टीम में बिना IPL खेले जगह बनाई है। मुकेश की गेंदबाजी में लाइन और लेंथ की सटीकता है। पिछले साल उन्हें RCB ने बतौर नेट बॉलर बुलाया था, लेकिन वे COVID होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। (IPL 2023 Auction News)

इधर, जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के बल्लेबाज विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। विव्रांत ने लिस्ट-A क्रिकेट के 14 मैचों में 39.92 की औसत से 519 रन बनाए हैं। विव्रांत बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते हैं। पिछले सीजन वे नेट में स्पिन गेंदबाज के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े थे। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटंस ने 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही लिटिल IPL नीलामी में चुने जाने वाले पहले आयरिश खिलाड़ी बने। (IPL 2023 Auction News)

बता दें कि जोश लिटिल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए T-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप के 7 मैच में 7 की इकोनॉमी से रन देते हुए 11 विकेट लिए थे। जोशुआ पिछले IPL सीजन में चेन्नई की टीम में नेट गेंदबाज थे। ऑक्शन में जोशुआ ने 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज करवाया था। 23 साल के जोशुआ के लिए गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक बिडिंग वॉर हुआ। इसमें आखिर में गुजरात जीता। (IPL 2023 Auction News)

सनराइजर्स हैदराबाद ने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी मयंक डागर को 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा है। मयंक ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में 12 विकेट लिए। मयंक 2018 के IPL में पंजाब किंग्स की टीम के हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम भी इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। नीशम ने अपने IPL करियर में कुल 12 मैच खेले हैं। जेम्स नीशम के पास बहुत तजुर्बा है। वे T-20 स्पेशलिस्ट भी हैं। नीशम IPL के अलावा PSL, कैरिबियन लीग और बिग बैश में भी खेल चुके हैं।

बता दें कि 2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL का 16वां एडिशन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। 2022 का IPL 26 मार्च से शुरू होकर 29 मई तक चला था। 2022 में पहली बार 8 की जगह 10 टीमों के साथ IPL हुआ था। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की 2 नई टीमों ने टूर्नामेंट में एंट्री की थी। टूर्नामेंट के फाइनल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। 2008 के पहले सीजन को छोड़ दें तो गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू टूर्नामेंट में ही खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। (IPL 2023 Auction News)

Related Articles

Back to top button