छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 167 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Police Department Transfer: चुनावी साल में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 167 अधिकारी और पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस तबादला से कोरबा समेत प्रदेशभर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले से निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, अभय सिंह बैस, SI महेंद्र पांडेय प्रभावित हुए हैं। 17 SI, 67 निरीक्षक और 83 ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का ट्रांसफर हुआ हैं।

यह भी पढ़ें:- चुनावी साल में BJP में शामिल हुए 421 लोग, हफ्तेभर में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता

इन तबादलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए उस पत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 3 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर जमें हुए अफसरों के ट्रांसफर की बात कही गई थी। हालांकि इस पत्र के बाद ये तबादले की पहली लिस्ट है। इसके बाद जल्द ही पुलिस और प्रशासनिक विभागों में और भी ट्रांसफर पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।  इससे पहले भूपेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग यानी PWD के 21 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था। लंबे वक्त से जमे अफसरों को अलग-अलग जिलों में भेज दिया गया था। इसमें कई उप अभियंता, अधिक्षण और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी हैं। विभाग के अवर सचिव केके भूआर्य की ओर से जारी आदेश में 21 अफसरों के नाम है। इन्हें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव जैसे अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। (Police Department Transfer)

बता दें कि इससे पहले भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। सरकार की ओर से जारी आदेश में गरियाबंद, बेमेतरा, मुंगेली, दुर्ग, बिलासपुर राजनांदगांव , रायगढ़, सुकमा जैसे शहरों के डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदला गया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी बीच 25 अप्रैल को सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया था।  वहीं कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने 161 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया था। इनमें से अधिकतर वे आरक्षक और प्रधान आरक्षक हैं, जो लंबे समय से एक ही थाने या चौकियों में पदस्थ थे। (Police Department Transfer)

Related Articles

Back to top button