Google Analytics —— Meta Pixel

सियासत: किरण देव के हाथ में ही रहेगी बीजेपी की कमान, दोबारा ताजपोशी आज

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कमान विधायक किरण सिंह देव के पास रहेगी. किरण सिंह देव को दोबारा BJP प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. आज शुक्रवार 17 जनवरी को उनके नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी. गुरुवार 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुए नामांकन के बाद किरण सिंह देव को दोबारा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज 17 जनवरी को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करेंगे. इसी के साथ बीजेपी का संगठन चुनाव पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े :- महासमुंद में घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग, 54 LPG गैस सिलेंडर जब्त

तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे. ये तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम से दाखिल किए गए. नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

 किरण देव पर पार्टी ने जताया भरोसा

देव को 21 दिसंबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार उन्हें मनोनित किया गया था जबकि दूसरी बार उन्हें​ निर्वाचित किया जाएगा। उन पर इसलिए भरोसा जताया गया क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया है। पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में देव की अहम भूमिका रही है।

27 नेताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारी के​ लिए जमा किए नामांकन

इसी कड़ी में राष्ट्रीय पदाधिकारी के लिए प्रदेश से अरुण साव, विजय शर्मा समेत 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन जमा करने वाले नेताओं में दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सरोज पाण्डेय, ननकी राम कंवर, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, तोखन साहू, गुरु बालदास, संतोष पाण्डेय, धरम लाल कौशिक, अजय चन्द्राकर शामिल हैं। (Chhattisgarh Politics)

भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामांकन के बाद वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर शुक्रवार के जश्न के तैयारी को लेकर बैठक की। बताया गया है कि अध्यक्ष की घोषणा के बाद नए अध्यक्ष का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। (Chhattisgarh Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!