Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी: सुरक्षा, घुसपैठ और संस्कृति को लेकर बंगाल में सियासी बयानबाजी तेज

Politics on Mamata Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘दुर्गा अंगन’ परिसर की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई लोगों ने कहा है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं धर्म निरपेक्ष हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। हम सभी जातियों, सभी धर्मों से प्यार करते हैं। यही हमारी विचारधारा है। हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी। मैं 5 जनवरी को इसकी नींव रखूंगी और अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शाह पर पलटवार, कहा- बंगाल में जानकारी इकट्ठा करने आया है शकुनि का चेला दुशासन 

इस पर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि दोनों परियोजनाएं ममता बनर्जी की ही हैं। बाबरी मस्जिद भी और दुर्गा अंगन परिसर का शिलान्यास भी। अंत में राम का नाम लेकर उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। 15 सालों तक उन्होंने हिंदू आबादी पर अत्याचार किया है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया गया है। दुर्गा पूजा के लिए कोर्ट के दरवाजे तक जाना पड़ा। बंगाल की जनता कुछ नहीं भूली है। ममता बनर्जी को इसका जवाब देना होगा और उन्हें बंगाल की जनता सबक सिखाएगी। 2026 में होने वाले चुनाव में जनता उन्हें भी विसर्जित कर देगी। चाहें ममता बनर्जी किसी भी भगवान की शरण में जाएं, उनका विसर्जन तय है। (Politics on Mamata Statement)

बंगाल घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा है: CM हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम और त्रिपुरा घुसपैठ से लड़ रहे हैं, जबकि बंगाल घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा है। मुझे लगता है कि हमें पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। गृहमंत्री ने एक नेशनल ग्रिड का प्रस्ताव दिया है, हम इसका स्वागत करते हैं। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज जब भारत सरकार घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर कर रही है तो ममता बनर्जी उसका विरोध कर रही है। हमने पूरे देश में बॉर्डर फैंसिंग कर रखी है। भारत और बांग्लादेश बॉर्डर की 80-90% फैंसिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन बंगाल के हिस्से में करीब 400-450 किलोमीटर बॉर्डर ऐसा है, जहां फैंसिंग नहीं हो रखी है। कोलकाता हाई कोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकार लगाई है कि आप जमीन क्यों नहीं देते हैं। यह घुसपैठियां प्रेम है।

बंगाल की सरकार हिंसा रोकने में नाकाम: दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी लोगों के लोकतांत्रिक हितों का हनन करने का काम करती है। बंगाल की सरकार वहां हिंसा रोकने में नाकाम रहती है। चुनाव में हमेशा वहां की सरकार अवरोध उत्पन्न करती है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बंगाल में धन प्रदर्शित करने की राजनीति चल रही है। मंदिर-मस्जिद की प्रतियोगिता चल रही है। यहां विकास नहीं है। पश्चिम बंगाल की हिंदू आबादी ममता बनर्जी का समर्थन नहीं करती है। TMC ने जितनी तुष्टीकरण की राजनीति की है, उसका जवाब उन्हें 2026 में मिलेगा। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आगामी चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ममता बनर्जी ने जिस बंगाल को खत्म कर दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है। यह हमारे लिए स्वाधीनता की लड़ाई है।

शाह भारत के इस युग का चाणक्य: केंद्रीय मंत्री सुकांत

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भारत के इस युग का चाणक्य कहा जाता है। उनकी रणनीति हमें आने वाले समय में ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने की दिशा में लाभ देगी। इस पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो भाजपा नेता दिल्ली से पश्चिम बंगाल आते हैं। यह राजनीतिक पर्यटन है। बंगाल में भाजपा नकारदी गई है। ये लोग बंगाल की संस्कृति को बेइज्जत करते हैं। इनका दृष्टिकोण बंगाल विरोधी है। इसका जवाब आने वाले चुनावों में मिलेगा। घोष ने कहा कि भाजपा ने 2021 में कहा था कि अबकी बार 200 पार, लेकिन वे 77 पर ही सिमट गए थे। ये जो कहते हैं उसका उल्टा ही होता है। अमित शाह भूल रहे हैं कि बंगाल की जनता उनसे नाराज है। भाजपा वालों ने बांग्ला भाषा का अपमान किया है। (Politics on Mamata Statement)

हर भारतीय को लज्जित कर रही ममता सरकार: विजय कुमार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर TMC नेत्री शशि पांजा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल आए हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर कई बात रखी है। उन्होंने कहा है कि यहां निवेश नहीं होता है और यहां उद्योगों का पतन हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में 2011 से 2025 तक पश्चिम बंगाल में करीब 13.8 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। भाजपा को सुरक्षा की बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि भाजपा नेता कुलदीप सेंगर को ही रिहा किया गया है। पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बंगाल कहीं न कहीं मां भारती के संतानों को डरा रहा है। जिस तरह से TMC तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए बंगाली संस्कृति और भारतीय सभ्यता पर सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में गृहमंत्री शाह का कथन सत्य है। बंगाल का ऐसा स्वभाव कभी नहीं रहा। वर्तमान सरकार का स्वरूप, कार्यपद्धति कहीं न कहीं हर भारतीय को लज्जित कर रही है।

ममता बनर्जी की सरकार का जाना तय: मंत्री संजय सिंह

बिहार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बेदखल होगी और भाजपा सरकार बनाएगी। बंगाल के लोग मौजूदा सरकार से ऊब चुके हैं, वहां अराजकता का माहौल है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है। लोगों को महसूस हो रहा है कि जब तक डबल इंजन सरकार नहीं बनेगा बंगाल का अन्य राज्यों की तरह विकास नहीं होगा इसलिए जनता भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है कि ममता बनर्जी की सरकार चली जाए, जिस तरह वहां आतंक फैलाने वालों को सरकार का सरंक्षण मिल रहा है, गुंडों को संपोषित किया जा रहा है ऐसे हालात में वहां की जनता सुरक्षित नहीं है। ममता बनर्जी की सरकार का जाना तय है। (Politics on Mamata Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!