छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी पर श्रेय लेने की सियासत, कांग्रेस ने कहा- पहले ही कर चुके थे खरीदी की तैयारी और समीक्षा

Politics on Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मामले में 23 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। प्रदेश के अन्नदाताओं ने धान खरीदी के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में 17 जनवरी तक 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है । पिछले साल 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। इस बीच रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर श्रेय लेने की सियासत जारी है। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हम धान खरीदी की सभी तैयारी और समीक्षा कर चुके थे। किसानों के पंजीयन, धान खरीदी का लक्ष्य और कस्टम मिलिंग की तैयारी हो चुकी थी। इस सरकार को कुछ करना नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें:- विष्णु देव साय कैबिनेट ने शिक्षित बेेरोजगारों के हित में बड़ा फैसला, बढ़ाई गई उम्र सीमा

उन्होंने कहा कि हमने जो व्यवस्था बनाई थी, उसका फायदा अब भाजपा की सरकार को मिल रहा है। जानकर खुशी है कि हमारे रिकॉर्ड को पार कर लिया है। ये किसान जगत के लिए प्रेरणादाई है। किसानों के पॉकेट में पैसा जा रहा है। सरकार से आग्रह है किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करे । वहीं धान को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा था कि किसान शुरू से असमंजस की स्थिति में है। हमने सरकार बनने के दो घंटे में वादा निभाया था, लेकिन इस सरकार ने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। दिल्ली से आदेश आने के बाद ये करेंगे। इस सरकार में खुद का नियंत्रण नहीं है। ये सरकार रिमोट कंट्रोल वाली सरकार है, जो दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चल रही है। किसानों से 3100 रुपए में धान खरीदी की बात कही गई, लेकिन उस वादे का क्या हुआ ? (Politics on Paddy Purchase)

अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार

वहीं रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर दिए अमरजीत भगत के बयान पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का काम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुरू किया था। कांग्रेस ने 5 साल में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। हमने 3100 रुपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी। स्वाभाविक है पिछले रिकॉर्ड को पार करेंगे। धान खरीदी का समय अभी करीब 15 दिन बाकी है। CM विष्णुदेव साय ने कहा है कि अगर किसान धान नहीं बेच पाएंगे तो समय अवधि बढ़ाएंगे, ताकि किसान अपना फसल बेचने से वंचित न रहे। 900 रुपए अंतर की राशि हम किसानों को देंगे। वहीं अगली बार से एकमुश्त 3100 रुपए देंगे। अगले साल से धान खरीदी की प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगी। हालांकि कल CM साय ने कहा था कि इस बार रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है । धान खरीदी का समय आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। (Politics on Paddy Purchase)

Related Articles

Back to top button