Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में UCC पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, आदिवासी हितों को लेकर छिड़ी बहस

Politics over UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलना चाहिए और UCC लंबे समय से लोगों की मांग रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी देश में कोई नई व्यवस्था या कानून लाने की कोशिश होती है, कांग्रेस उसका विरोध करती है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी धर्म और समुदाय के लोगों को समान अधिकार देना है।

यह भी पढ़ें:- 9 राज्यों में 8 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ समेत 20 से अधिक जिलों को फायदा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी वर्ग विशेष के अधिकार कम होने का भ्रम फैलाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और UCC का स्वागत कर रही है। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि UCC को लेकर अलग-अलग वर्गों और समुदायों से चर्चा की जा रही है और इन चर्चाओं से जो निष्कर्ष सामने आएगा, उसके आधार पर नागरिकों के हित में आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। दरअसल, 28 अगस्त को PCC चीफ दीपक बैज ने कहा था कि समान नागरिक संहिता का असर आदिवासी समाज के पारंपरिक अधिकारों और हितों पर पड़ सकता है। उन्होंने UCC को आदिवासियों के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी। (Politics over UCC)

कांग्रेस ने किया बीजेपी पर पलटवार

वहीं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आदिवासी आबादी बड़ी संख्या में है, वहां बीजेपी UCC के जरिए अपना एजेंडा थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के आदिवासी समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। यानी UCC को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज होती दिखाई दे रही है। अब इस बहस का अगला रुख क्या होगा और UCC को लेकर अलग-अलग समुदायों से सामने आने वाले सुझावों को सरकार किस तरह शामिल करती है, इस पर सबकी नजर रहेगी। (Politics over UCC)

Back to top button
error: Content is protected !!