Google Analytics —— Meta Pixel

सुष्मिता सेन की फिल्म ताली का पोस्टर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के किरदार में आएंगी नजर

Taali Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली फिल्म ताली का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। ताली के मोशन पोस्टर में लाल रंग के बिंदी में सुष्मिता सेन का चेहरा उभरते हुए दिखाई देता है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े :- वनांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर , जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का था अभाव, आज स्पेशलिस्ट कर रहे हैं इलाज

Taali Movie JioCinema पर होगी रिलीज

सीरीज ताली के पोस्टर में कैप्शन में लिखा है, “लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनु। #हैप्पीप्राइड।” सुष्मिता को यह कहते हुए सुना जाता है, “मैं ताली बजाती नहीं बजाती हूं।” कुछ महीने पहले, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डाला और घोषणा की कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है।

यह भी पढ़े :- सहकारिता सम्मेलन में बोले PM Modi- सरकार-सहकार मिलकर भारत को मजबूत करेंगे

अपने डायरेक्टर को धन्यवाद देते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अब तक जितने भी शांत और सबसे मानवीय निर्देशकों के साथ काम किया है, उनमें से एक होने के लिए @ravijadhavofficial को धन्यवाद…अमोल के नेतृत्व वाली निर्देशन टीम…आभार।” ताली का निर्देशन रवि जाधव ने किया है और यह JioCinema पर रिलीज़ होगी। Taali Movie

Back to top button
error: Content is protected !!