छत्तीसगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 23 जून को होगी PPT प्रवेश परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

PPT Entrance Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पी.पी.टी. परीक्षा का आयोजन राज्य के 32 जिला मुख्यालयों में 23 जून 2024 को सुबह 9 से 12:15 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र दिनांक 17 जून 2024 से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिक में से किसी भी एक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने की बारिश से पहले तैयारियों की समीक्षा, रायपुर के सभी 70 वार्डों को लेकर दिए निर्देश
प्रोफाइल लॉगिन होने के बाद वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक यू.आर.एल. भी भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अनुसार परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके और परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके। (PPT Entrance Exam)
अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन जारी
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 और मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें। अगर इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिन से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं। (PPT Entrance Exam)
परीक्षा शुरू होने के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड /पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (PPT Entrance Exam)



